स्वागतः आप नेता संजय सिंह का कार्यकर्ताओं ने पहनाई फूलों की माला
आप संगठन के उप्र प्रभारी व राज्यसभा सदस्य संजय सिंह किसानों के आंदोलन को समर्थन देने ग्रेटर नोएडा जा रहे थे

नोएडा। आम आदमी पार्टी उत्तर प्रदेश के संगठन प्रभारी एवं राज्यसभा सदस्य संजय सिंह का कार्यकर्ताओं ने भव्य स्वागत किया। संजय सिंह किसानों के आंदोलन को समर्थन देने ग्रेटर नोएडा विकास प्राधिकरण स्थित महापड़ाव स्थल जा रहे थे। रास्ते में ही उनका कार्यकर्ताओं ने स्वागत किया।
महामाया फ्लाईओवर के पास हुआ स्वागत
आम आदमी पार्टी गौतमबुद्ध नगर जिला के अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह जादौन ने बताया कि आज मंगलवार को ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण पर चल रहे किसानों के महापड़ाव (धरना) स्थल पर जा रहे आप उत्तर प्रदेश के प्रभारी संजय सिंह का रास्ते में ही नोएडा के महामाया फ्लाईओवर पर यूथ विंग प्रदेश अध्यक्ष पंकज अवाना एवं जिलाध्यक्ष भूपेंद्र जादौन के संयुक्त नेतृत्व में पार्टी के कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों ने उनका फूल मालाएं पहनाकर स्वागत किया।
इस अवसर पर आप के जिला महासचिव राकेश अवाना, दिलदार अंसारी, राहुल सेठ, उदयवीर मलिक, डॉ. बीपी सिंह, विक्रांत लोहिया, नरेश प्रजापति, सोमेश्वर तोमर विक्की भाटी, जीतू गुर्जर, वीरेन चौधरी, ललित लोहिया, यामीन अंसारी सहित बड़ी संख्या में आप कार्यकर्ता शामिल थे। यहां संजय सिंह ने कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों को संबोधित भी किया।