उत्तर प्रदेशगौतम बुद्ध नगरग्रेटर नोएडानोएडानोएडा वेस्टराजनीति

स्वागतः कांग्रेसजनों ने अपने वरिष्ठ नेता का किया स्वागत

पूनम पंडित के नोएडा आने पर किया गया स्वागत समारोह का आयोजन  

नोएडा। महानगर कांग्रेस कमेटी की नोएडा इकाई ने कांग्रेस की वरिष्ठ नेता एवं स्याना विधानसभा क्षेत्र से प्रत्याशी रहीं पूनम पंडित का नोएडा आने पर स्वागत किया। महानगर कांग्रेस कमेटी नोएडा के पूर्व अध्यक्ष शहाबुद्दीन के पार्टी कार्यालय पर पूनम पंडित आगमन पर बांस बल्ली मार्केट सेक्टर 8 में स्वागत समारोह का आयोजन किया गया। इस अवसर पर सैकड़ों कांग्रेसजन उपस्थित थे।

स्वागत समारोह में अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के सदस्य दिनेश आवाना,  प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सदस्य पंडित प्रमोद शर्मा, जिला अध्यक्ष एनएसयूआई राजकुमार मोनू और जिला उपाध्यक्ष एनएसयूआई वीरेंद्र मुखिया, कांग्रेस अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ नोएडा के अध्यक्ष गुड्डू भाई, नोएडा झुग्गी झोपड़ी संयुक्त पुनर्वास मंच के अध्यक्ष रमाकांत सिंह, हाजी सगीर, आरएल शर्मा, अनिल,  घनश्याम, गुलाम रसूल, समीर, कंचन तिवारी, राजवती राठौर, शाहरुख, विनोद शाह, प्रेम शाह, मोहम्मद जियाहक, साहिल, राजेश‌,  ओसामा,  सबा करीम, चांद व अन्य क्षेत्र के गणमान्य लोग उपस्थित थे।

Prahlad Verma

उत्तर प्रदेश के मऊनाथ भंजन के कोपागंज कस्बे में जन्म। स्नातक और स्नातकोत्तर की शिक्षा फैजाबाद (अब अयोध्या) से हासिल करने के बाद वर्ष 1982 से स्तंभकार के तौर पत्रकारिता की शुरुआत। पत्रकारीय यात्रा हिन्दी दैनिक जनमोर्चा से शुरू होकर, नये लोग, सान्ध्य दैनिक प्रतिदिन, स्वतंत्र चेतना, कुबेर टाइम्स, अमर उजाला और विभिन्न क्षेत्रीय और राष्ट्रीय अखबारों से होते हुए दैनिक जागरण पर जाकर रुकी। दैनिक जागरण से ही 15 जनवरी 2021 को सेवानिवृत्त। इसके बाद क्षेत्रीय से लेकर राष्ट्रीय स्तर के विभिन्न समाचार पत्रों में निर्वाध रूप से लेखन जारी। अब फेडरल भारत डिजीटल मीडिया में संपादक के रूप में द्वितीय दौर की पत्रकारिता का दौर जारी।

Tags

Related Articles

Back to top button
Close