गौतम बुद्ध नगरग्रेटर नोएडा

Greater Noida: ‘औकात है नहीं कुछ इसकी…बुला पुलिस’ कहकर महिला ने शख्स की कर दी पिटाई, वीडियो वायरल

ग्रेटर नोएडा की सुपरटेक इको-1 विलेज सोसाइटी में कुत्ते के मुंह को कवर करने के लिए कहना एक व्यक्ति को भारी पड़ गया। कुत्ते की मालकिन ने उस व्यक्ति के साथ मारपीट की। जिसका वीडियो सोशल मीडिया में तेजी के साथ वायरल हो रहा है। पीड़ित और सोसाइटी के लोगों ने महिला और उसके पति को गिरफ्तार कर जेल भेजने की मांग पुलिस से की है।

https://x.com/FederalBharat/status/1746557573216833913?s=20

जानकारी के मुताबिक, सुपरटेक इको-1 विलेज सोसाइटी निवासी एक महिला अपने कुत्तों को घूमा रही थी। तभी वहां खड़े एक शख्स ने महिला से कुत्ते के मुंह को कवर करने के लिए बोल दिया। इतना कहते ही महिला गुस्से में लाल हो गई और उसने शख्स के साथ मारपीट करनी शुरू कर दी। मारपीट करने की शिकायत पीड़ित और सोसाइटी के लोगों ने बिसरख कोतवाली पुलिस से की गई है। DCP का कहना है कि उक्त प्रकरण के सम्बन्ध में थाना बिसरख पुलिस द्वारा पीड़ित से तहरीर प्राप्त कर अभियोग पंजीकृत करते हुए मारपीट करने वाले आरोपी को गिरफ्तार किया जा चुका है। महिला के विरूद्ध भी निरोधात्मक कार्रवाई की जा रही है। अन्य कार्रवाई प्रचलित है।

बता दें कि ग्रेटर नोएडा की पॉश सेक्टर और सोसाइटियों में कुत्ते काटने के मामले आए दिन सामने आ रहे हैं। यहां तक की कुत्तों का झुंड लोगों पर हमला कर देता है। हालांकि, कई इस तरह की घटनाएं सामने आ चुकी है।

Aashish Gupta

आशीष गुप्ता ने जागरण इंस्टिट्यूट ऑफ़ मैनेजमेंट एंड मास कम्युनिकेशन से पत्रकारिता का डिप्लोमा किया है और राजनीतिक विज्ञान में MA करने के बाद वह राष्ट्रीय सहारा, दैनिक जागरण जैसे देश के प्रमुख समाचार संस्थानों में कार्यरत रहे। 2015 में पीआर कंपनी मेक यू बिग मीडिया प्राइवेट की स्थापना करने के बाद 2021 में फ़ेडरल भारत की शुरुआत की।

Related Articles

Back to top button
Close