उत्तर प्रदेशगौतम बुद्ध नगरग्रेटर नोएडानोएडानोएडा वेस्टराजनीति

सरकारी की कल्याणकारी योजनाओं के बारे में लोगों को बताएं कार्यकर्ता

भाजपा बिसरख मंडल कार्यसमिति की बैठक में किया गया आह्वान

नोएडा। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) बिसरख मंडल कार्यसमिति की यहां रविवार को बैठक हुई।  बैठक की अध्यक्षता मंडल अध्यक्ष रवि भदौरिया ने की। बैठक में मुख्य अतिथि के रूप में भाजपा जिला अध्यक्ष विजय भाटी ने भाग लिया। उनके साथ जिला उपाध्यक्ष सत्येन्द्र नागर और जिला महामंत्री धर्मेन्द्र कोरी, पूर्वांचल मोर्चा जिला अध्यक्ष मनोहर शुक्ला व महामंत्री भानु प्रताप भी थे। कार्यसमिति में भाजपा सरकार में हो रहे विभिन्न विकास कार्यों की विस्तृत रूप चर्चा की गई।

बैठक में कहा गया कि प्रदेश और केंद्र की सरकार ने आम जनता की भलाई के लिए काफी सारे काम किए हैं। बहुत सारे काम अभी करने बाकी हैं। लोगों के कल्याण के लिए विभिन्न योजनाएं चलाई जा रही हैं। कार्यकर्ताओं को चाहिए कि वे इन योजनाओं का लाभ लेने के लिए पात्र लोगों को प्रेरित करें। इसके लिए यह आवश्यक है कि वे योजनाओं के बारे में लोगों को विस्तृत रूप से जानकारी दें।

बैठक में बिसरख मंडल के महामंत्री जितेंद्र सैन और आदित्य भटनागर, उपाध्यक्ष दिनेश बेनीवाल, देवराज नागर, केशवराज, मिथलेश पटेल, कपिल भाटी, महिला मोर्चा अध्यक्ष संगीता तिवारी, ज्योत्स्ना सिंह, रमन प्रकाश, भानुप्रताप सिंह, प्रमोद श्रीवास्तव,  अमित गुप्ता, डीके जयसवाल उपस्थित रहे

Prahlad Verma

उत्तर प्रदेश के मऊनाथ भंजन के कोपागंज कस्बे में जन्म। स्नातक और स्नातकोत्तर की शिक्षा फैजाबाद (अब अयोध्या) से हासिल करने के बाद वर्ष 1982 से स्तंभकार के तौर पत्रकारिता की शुरुआत। पत्रकारीय यात्रा हिन्दी दैनिक जनमोर्चा से शुरू होकर, नये लोग, सान्ध्य दैनिक प्रतिदिन, स्वतंत्र चेतना, कुबेर टाइम्स, अमर उजाला और विभिन्न क्षेत्रीय और राष्ट्रीय अखबारों से होते हुए दैनिक जागरण पर जाकर रुकी। दैनिक जागरण से ही 15 जनवरी 2021 को सेवानिवृत्त। इसके बाद क्षेत्रीय से लेकर राष्ट्रीय स्तर के विभिन्न समाचार पत्रों में निर्वाध रूप से लेखन जारी। अब फेडरल भारत डिजीटल मीडिया में संपादक के रूप में द्वितीय दौर की पत्रकारिता का दौर जारी।

Tags

Related Articles

Back to top button
Close