Breaking News : योगी सरकार ने गौतमबुद्धनगर की उपश्रमायुक्त को हटाया, भ्रष्टाचार के थे आरोप
वंदना सिंह को हटाने पर श्रमिक संगठनों के नेताओं ने सरकार का आभार जताया

नोएडा : प्रदेश की योगी सरकार ने गौतमबुद्धनगर की उपश्रमायुक्त को तत्काल प्रभाव से हटा दिया है और कानपुर श्रम कार्यालय से अटैच कर दिया है। उपश्रमायुक्त पर भ्रष्टाचार के गंभीर आरोप थे, पर्यावरणविद सत्येंद्र सिंह ने श्रम मंत्री सहित कई प्रदेश के आला अधिकारियों से वंदना सिंह की शिकायत की थी |
वंदना सिंह को हटाने पर श्रमिक संगठनों के नेताओं ने सरकार का आभार जताया
वंदना सिंह को हटाने पर श्रमिक संगठनों के नेताओं ने सरकार का आभार जताया है। हिन्द मज़दूर सभा के महामंत्री राघवेंद्र सिंह ने कहा कि सरकार के फैसले का हम स्वागत करते हैं और हम मांग करते हैं कि श्रमिक हित में काम करने वाले अधिकारी को नोएडा उपश्रमायुक्त बनाकर भेजा जाये।
सीटू के जिलाध्यक्ष गंगेश्वर दत्त शर्मा ने बताया कि वंदना सिंह ने मज़दूरों के हित में कोई कार्य नहीं किया था और उन्होंने श्रमिकों के हितों की अनदेखी की।