×
उत्तर प्रदेशगौतम बुद्ध नगरग्रेटर नोएडानोएडा

Noida West : योगी सरकार का बड़ा फैसला, नोएडा, ग्रेटर नोएडा और यमुना प्राधिकरण के कर्मियों से माँगा संपत्ति का व्योरा, नहीं तो होगी ये कार्रवाई

लखनऊ : अगर आप उत्तर प्रदेश सरकार में किसी भी सरकारी पद पैर हैं तो ये खबर आपके लिए है। क्योंकि सरकार ने एक बड़ा फैसला किया है। अब उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री ने नोएडा, ग्रेटर नोएडा और यमुना प्राधिकरण के कर्मियों के लिए एक आदेश जारी कर दिया है। इस आदेश के बाद सरकारी कार्यालयों में रिश्वत लेने की शिकायतों में कमी लायी जा सकती है।

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भ्रष्टाचार पर लगाम लगाने के लिए आदेश दिया है कि नोएडा, ग्रेटर नोएडा और यमुना प्राधिकरण के अफसर और कर्मचारी को अपनी संपत्ति का व्योरा देना होगा। इसके लिए 31 दिसंबर की तिथि निर्धारित की गयी है। अगर कर्मी इस तिथि तक अपनी संपत्ति का व्योरा नहीं देते है तो उनका प्रमोशन रोकने के आदेश सरकार की तरफ से दे दिए गए है। बता दें कि यादव सिंह कांड के बाद तीनों प्राधिकरण में ऐसे कई अफसर और कर्मचारी है जिन्होंने कम समय में अरबों रुपए की संपत्ति बना ली और लम्बे समय से प्राधिकरण में जमा है। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री किसी भी कीमत पर प्राधिकरण के भीतर भ्रष्टाचार को रोकने के लिए प्रतिबद्ध है।

31 दिसंबर तक देना होगा व्योरा

नोएडा, ग्रेटर नोएडा और यमुना विकास प्राधिकरण के अधिकारियों और कर्मचारियों को 31 दिसंबर तक अपनी संपत्ति का व्योरा देना होगा। अगर किसी भी कर्मी ने तय तारीख तक संपत्ति का व्योरा नहीं दिया तो उसका प्रमोशन रोक दिया जायेगा। योगी सरकार के इस फैसले से प्राधिकरण कर्मियों में हड़कंप मच गया है।

Keshav Panchal

Tags

Related Articles

Back to top button
Close