उत्तर प्रदेशगौतम बुद्ध नगरग्रेटर नोएडानोएडानोएडा वेस्टहेल्थ

योगमय गौतमबुद्ध नगरः नोएडा के लोगों ने केंद्रीय मंत्री के साथ किया योग

अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के मौके पर स्मृति ईरानी पहुंची नोएडा स्टेडियम, सांसद सहित अधिकारी व अन्य भी थे मौजूद

नोएडा। अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के मौके पर समूचा गौतमबुद्ध नगर जिला योगमय रहा। जिले के अधिकांश लोगों ने जहां उन्हें सुविधा हुई योग किया। केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी, सांसद डा. महेश शर्मा सहित अन्य लोगों ने नोएडा के सेक्टर 21 ए स्थित स्टेडियम में योगासन किए। योगासन में भाजपा के कार्यकर्ता भी बड़ी संख्या में मौजूद थे।

पुलिस लाइन में योगासन

अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के मौके पर पुलिस कमिश्नर लक्ष्मी सिंह ने पुलिस लाइन में पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों के साथ पुलिस लाइन में योगासन किए। योगासन सभी थानों पर भी आयोजित किए गए थे।

Federal Bharat। गौतमबुद्ध नगर जिले के नोएडा स्थित पुलिस लाइन में पुलिस कमिश्नर लक्ष्मी सिंह के साथ योगाभ्यास करते पुलिस अधिकारी व कर्मचारी।

योगाचार्य ने कराए योगासन

इस दौरान योग प्रशिक्षक ने मानव जीवन में योग के महत्व पर प्रकाश डाला और नियमित योगाभ्यास के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि योग द्वारा न सिर्फ बीमारियों का उपचार किया जाता है, बल्कि इसे अपनाकर कई शारीरिक और मानसिक कमियों को भी दूर किया जा सकता है। स्वस्थ रहने के लिए नियमित रूप से योग को जीवन में अपनाना जरूरी है। तन और मन दोनों को सेहतमंद बनाए रखने के लिए नियमित रूप से दिनचर्या में योगासनों को शामिल कर लाभ प्राप्त किया जा सकता है। पुलिस लाइन के योग शिविर में करीब एक हजार अधिकारी और पुलिसकर्मी शामिल हुए।

जिला कारागार में बंदियो ने किया योग

गौतमबुद्ध नगर जिले के जिला कारागार में निरूद्ध बंदियों ने आज बुद्धवार को सुबह सात से आठ बजे के बीच योगासन किए। इस अवसर पर स्वयंसेवी संस्था आर्ट आफ लिविंग की योग शिक्षक रविशा बख्शी, दत्तात्रेय पारासर ने कारागार के अधिकारियों, कर्मचारियों एवं बंदियों को योगाभ्यास कराया। योगाभ्यास करीब 850 बंदी शामिल थे।

Federal Bharat। जिला कारागार में योगाभ्यास करते लोग।

ये लोग भी हुए शामिल

जिला कारागार में योगाभ्यास कार्यक्रम में न्यायिक अधिकारी, अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश, सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, ऋचा उपाध्याय, अपर मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट प्रदीप कुशवाह, जेल अधीक्षक अरुण प्रताप सिंह, जेलर जेपी तिवारी, सुनील दत्त मिश्र उपकारापाल, शिशिरकांत कुशवाह उपकारापाल, तेजवीर सिंह, उपकारापाल आदि ने भी योगाभ्यास किया।

रोटरी क्लब पदाधिकारियों ने ग्रेनो किया योग

Federal Bharat। ग्रेटर नोएडा में योगाभ्यास करते रोटरी क्लब के पदाधिकारी।

रोटरी क्लब पदाधिकारियों ने बुधवार की सुबह 6 से 8 बजे तक सिटी पार्क ग्रेटर नोएडा में योगाभ्यास किए। इस अवसर पर रोटरी क्लब के पूर्व अध्यक्ष राकेश सिंघल ने कहा कि रोज़ाना योगाभ्यास करने से शरीर स्वस्थ रहता है। दिनभर काम करने के बाद भी थकान महसूस नहीं होती। योगाभ्यास में रोटरी क्लब के अध्यक्ष विनय गुप्ता, कपिल गुप्ता, मुकुल गोयल, अशोक अग्रवाल, राकेश सिंघल, विकास गर्ग, कपिल शर्मा, शुभम सिंघल, अतुल जैन, शुभम मांगलिक, शुभम अग्रवाल आदि शामिल थे।

भाविप ने मनाया योग दिवस

भारत विकास परिषद (भाविप) गौतमबुद्ध नगर की चार शाखाओं ने संयुक्त रूप से उदमन होटल ग्रेटर नोएडा में योग दिवस मनाया। इसमे गौतमबुद्ध नगर शाखा, नव ऊर्जा शाखा, जानकी वल्लभ शाखा, सर्वगुण शाखा शामिल थे। योग शिविर में सुनीति श्रीवास्तव, स्मृति श्रीवास्तव ने अनुलोम-विलोम, ताड़ासन, सूर्य नमस्कार आदि योगाभ्यास कराए।

Federal Bharat। योगाभ्यास करते मानव विकास परिषद से जुड़े लोग।

ये लोग थे शामिल

योग शिविर में भारत विकास परिषद के प्रांतीय वित्त सचिव कवित बंसल, अजेय कुमार गुप्ता प्रांतीय सह सचिव,  प्रांतीय मीडिया चेयरमैन अनिल कपूर, प्रांतीय चेयरमैन गोसेवा गिरिश गुप्ता, प्रांतीय संयोजक शैलेष वाष्णेय, जिला संयोजक विमल अग्रवाल, जिला सह संयोजक मुकुल गोयल,  अध्यक्ष आशुतोष गुप्ता, ओमप्रकाश गुप्ता, गौरव बंसल, अनुज सिंघल, प्रवीन चपराना, सविता शर्मा, आदित्य कुमार, अनिल चपराना, आदि शामिल थे।

समविलय विद्यालय बिरौंडा में योगाभ्यास

Federal Bharat। समविलय विद्यालय बिरौंडा में योगाभ्यास में अध्यापक, विद्यार्थी व भाविप से जुड़े लोग।

इसके बाद समविलय विद्यालय बिरौंडा, ग्रेटर नोएडा के प्रांगण मे प्रधानाध्यापिका सावित्री गुप्ता के संयोजन में सह अध्यापकों के साथ भारत विकास परिषद गौतमबुद्ध नगर शाखा ने योग दिवस मनाया। इसका शुभारंभ चैन पाल प्रधान, भारत विकास परिषद के प्रांतीय सह सचिव अजेय कुमार गुप्ता, जिला अध्यक्ष विमल अग्रवाल, शाखा अध्यक्ष आशुतोष गुप्ता, एवं महिला संयोजिका सविता शर्मा ने दीप प्रज्वलित कर सरस्वती वंदना के साथ किया। यहां योगासनों में  दो सौ से से अधिक बच्चों ने भाग लिया। परिषद ने योगा मेट और जूस भी योगार्थियों को वितरित किए।

 

Prahlad Verma

उत्तर प्रदेश के मऊनाथ भंजन के कोपागंज कस्बे में जन्म। स्नातक और स्नातकोत्तर की शिक्षा फैजाबाद (अब अयोध्या) से हासिल करने के बाद वर्ष 1982 से स्तंभकार के तौर पत्रकारिता की शुरुआत। पत्रकारीय यात्रा हिन्दी दैनिक जनमोर्चा से शुरू होकर, नये लोग, सान्ध्य दैनिक प्रतिदिन, स्वतंत्र चेतना, कुबेर टाइम्स, अमर उजाला और विभिन्न क्षेत्रीय और राष्ट्रीय अखबारों से होते हुए दैनिक जागरण पर जाकर रुकी। दैनिक जागरण से ही 15 जनवरी 2021 को सेवानिवृत्त। इसके बाद क्षेत्रीय से लेकर राष्ट्रीय स्तर के विभिन्न समाचार पत्रों में निर्वाध रूप से लेखन जारी। अब फेडरल भारत डिजीटल मीडिया में संपादक के रूप में द्वितीय दौर की पत्रकारिता का दौर जारी।

Prahlad Verma

उत्तर प्रदेश के मऊनाथ भंजन के कोपागंज कस्बे में जन्म। स्नातक और स्नातकोत्तर की शिक्षा फैजाबाद (अब अयोध्या) से हासिल करने के बाद वर्ष 1982 से स्तंभकार के तौर पत्रकारिता की शुरुआत। पत्रकारीय यात्रा हिन्दी दैनिक जनमोर्चा से शुरू होकर, नये लोग, सान्ध्य दैनिक प्रतिदिन, स्वतंत्र चेतना, कुबेर टाइम्स, अमर उजाला और विभिन्न क्षेत्रीय और राष्ट्रीय अखबारों से होते हुए दैनिक जागरण पर जाकर रुकी। दैनिक जागरण से ही 15 जनवरी 2021 को सेवानिवृत्त। इसके बाद क्षेत्रीय से लेकर राष्ट्रीय स्तर के विभिन्न समाचार पत्रों में निर्वाध रूप से लेखन जारी। अब फेडरल भारत डिजीटल मीडिया में संपादक के रूप में द्वितीय दौर की पत्रकारिता का दौर जारी।

Related Articles

Back to top button
Close