×
Uncategorized

Greater Noida: MNC कंपनी में ऑफर लेटर लेकर पहुंचा युवक तो ठनक गया माथा, पुलिस ने तीन किए गिरफ्तार

पुलिस ने गिरफ्तार किए गए आरोपियों की पहचान आम्रपाली गोल्फ होम्स गौड़ सिटी-2 निवासी विकास डाबर, सेक्टर—45 निवासी अरुण कुमार और खोड़ा कॉलोनी निवासी वैभव कुमार के साथ की है।

नोएडा की सेक्टर—62 स्थित एक मल्टीनेशनल कंपनी के गेट पर अपना जॉब ऑफर लेटर युवक पहुंचा तो बड़े गिरोह का खुलासा हो गया। युवक को एक गिरोह ने फर्जी लेटर थमा दिया था। फर्जी लेटर के जरिए गिरोह ने ठगी की थी। शिकायत मिलने पर हरकत में आई बिसरख पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। यह गिरोह पिछले कई माह से ग्रेनो वेस्ट में सक्रिय था। वह बेरोजगार युवाओं को मल्टीनेशनल कंपनियों में नौकरी दिलाने का झांसा देकर ठगी करता था।

पुलिस ने गिरफ्तार किए गए आरोपियों की पहचान आम्रपाली गोल्फ होम्स गौड़ सिटी—2 निवासी विकास डाबर, सेक्टर—45 निवासी अरुण कुमार और खोड़ा कॉलोनी निवासी वैभव कुमार के साथ की है। सेंट्रल जोन के डीसीपी शक्ति मोहन अवस्थी ने बताया कि एमएनसी कंपनियों में नौकरी का झांसा देकर ठगी करने की शिकायत मिल रही थी। पकड़ै गए आरोपियों के पास से सीपीयू, एक मॉनीटर, माउस, छह फर्जी जॉब ऑफर लेटर, तीन मोबाइल और 7600 रुपये बरामद किए है। ग्रेनो वेस्ट की आम्रपाली होम्स गोल्फ सोसाइटी के फ्लैट से ही दफ्तर खोलकर यह ठगी की जा रही थी।

पीड़ित नरेश ने एमएनसी कंपनी में नौकरी के लिए आरोपियों को दो माह पहले 50 हजार रुपये दिए थे। सेक्टर—62 स्थित नार्थ वेस्ट रेवेन्यू साइकिल मैनेजमेंट कंपनी का ऑफर लेटर देकर लेटर मेल करने की बात कहकर गुमराह किया गया। विकास डाबर गैग का मास्टरमाइंड है। विकास डाबर विदेशी कंपनी यूएस हेल्थ केयर में क्लैम सेटल की नौकरी करता है। इसके अलावा अन्य दोनों आरोपी कंपनी में नौकरी छोड़कर ठगी के धंधे में एक्टिव हो गए। यह गिरोह मल्टीनेशनल कंपनियों में नौकरी का झांसा देकर ठगी करते थे। जिसके एवज में 30 से 50 हजार रुपये हर माह तक की सैलरी दिलाने का झांसा देते थे और उसके एवज में 40 से 60 हजार रुपये वसूलते थे।

Aashish Gupta

आशीष गुप्ता ने जागरण इंस्टिट्यूट ऑफ़ मैनेजमेंट एंड मास कम्युनिकेशन से पत्रकारिता का डिप्लोमा किया है और राजनीतिक विज्ञान में MA करने के बाद वह राष्ट्रीय सहारा, दैनिक जागरण जैसे देश के प्रमुख समाचार संस्थानों में कार्यरत रहे। 2015 में पीआर कंपनी मेक यू बिग मीडिया प्राइवेट की स्थापना करने के बाद 2021 में फ़ेडरल भारत की शुरुआत की।

Aashish Gupta

आशीष गुप्ता ने जागरण इंस्टिट्यूट ऑफ़ मैनेजमेंट एंड मास कम्युनिकेशन से पत्रकारिता का डिप्लोमा किया है और राजनीतिक विज्ञान में MA करने के बाद वह राष्ट्रीय सहारा, दैनिक जागरण जैसे देश के प्रमुख समाचार संस्थानों में कार्यरत रहे। 2015 में पीआर कंपनी मेक यू बिग मीडिया प्राइवेट की स्थापना करने के बाद 2021 में फ़ेडरल भारत की शुरुआत की।

Related Articles

Back to top button
Close