Noida: कार पर कपड़े उतारकर युवकों ने किया डांस, युवती ने बनाया वीडियो.. पुलिस का चला हंटर
यह वीडियो सेक्टर-38ए स्थित गार्डन गैलेरिया मॉल परिसर का बताया जा रहा है। डांस के दौरान कार कुछ दूरी पर रेंगती भी है। साथ ही उसमें तेज आवाज में म्यूजिक भी बज रहा था।

नोएडा में तेजी के साथ एक वीडियो सोशल मीडिया में वायरल हो रहा है। यह वीडियो नए साल का बताया जा रहा है। कार सवार युवकों वीडियो बनाने के लिए कार पर चढ़ गए और डांस करने लगे। सभी नशे में बताए जा रहे है। आरोप है कि कार में चढ़कर उन्होंने कपड़े तक उतार दिए। वहीं, पास से गुजर रही एक युवती ने उनका वीडियो बना लिया और से सोशल मीडिया में वायरल कर दिया। जिसके बाद ट्रैफिक पुलिस ने कार का भारी चालान किया है।
यह वीडियो सेक्टर-38ए स्थित गार्डन गैलेरिया मॉल परिसर का बताया जा रहा है। डांस के दौरान कार कुछ दूरी पर रेंगती भी है। साथ ही उसमें तेज आवाज में म्यूजिक भी बज रहा था। युवक नाचते-नाचते कपड़े भी उतारने लगते हैं। 56 सेकेंड का यह वीडियो मॉल में गई युवती ने बनाकर वायरल कर दिया।
वीडियो वायरल होने के बाद ट्रैफिक पुलिस एक्शन में आई और 67 हजार रुपये का चालान कर दिया। यह जानकारी सोशल मीडिया प्लेटफाॅर्म एक्स पर आई कई पोस्ट पर प्रतिउत्तर के रूप में चालान की प्रति के साथ ट्रैफिक पुलिस की तरफ से दी गई।




