×
Uncategorized

ग्रेटर नोएडा में पूरा होगा अपने घर का सपना, 90 फ्लैटों की योजना में ऐसे करें आवेदन

ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण की तरफ से सेक्टर ओमिक्रॉन-1ए में पूर्व में बहुमंजिला फ्लैट निर्मित किए गए हैं, जिनमें से कुछ फ्लैटों के आवंटन पहले हो चुके हैं। करीब 350 फ्लैट अभी आवंटित नहीं हुए हैं।

ग्रेटर नोएडा में घर का सपना पूरा करने का मौका आने वाला है। प्राधिकरण सेक्टर ओमिक्रॉन-1ए में निर्मित बहुमंजिला इमारत में टू बीएचके फ्लैटों की योजना 28 जनवरी को लांच करने जा रहा है। फिलहाल 90 फ्लैटों की योजना आ रही है। इनका आवंटन ई-नीलामी से होगा। फ्लैटों का रिजर्व प्राइस 73.23 लाख रुपये से लेकर 74.35 लाख रुपये तक है। सर्वाधिक बिड लगाने वालों को फ्लैट आवंटित होंगे।

ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण की तरफ से सेक्टर ओमिक्रॉन-1ए में पूर्व में बहुमंजिला फ्लैट निर्मित किए गए हैं, जिनमें से कुछ फ्लैटों के आवंटन पहले हो चुके हैं। करीब 350 फ्लैट अभी आवंटित नहीं हुए हैं। प्राधिकरण के सीईओ एनजी रवि कुमार ने संपत्ति विभाग को इन रिक्त फ्लैटों का आवंटन करने को निर्देश दिए हैं, ताकि ग्रेटर नोएडा में अपना घर की इच्छा रखने वालों का सपना पूरा हो सके। संपत्ति विभाग ने योजना लांच करने के लिए सभी आवश्यक तैयारी कर ली है। सोसाइटी के आई ब्लॉक के 90 फ्लैटों की स्कीम 28 जनवरी को लांच होने जा रही है। इन सभी फ्लैटों का कार्पेट एरिया 83.38 वर्ग मीटर और सुपर एरिया 104.70 वर्ग मीटर हैं। ये फ्लैट 01 से लेकर 15 फ्लोर तक हैं।

फ्लोर के हिसाब से इन फ्लैटों का रिजर्व प्राइस 73.23 लाख रुपये से लेकर 74.35 लाख रुपये है। इस स्कीम में पंजीकरण की अंतिम तिथि 18 फरवरी और प्रोसेसिंग फीस जमा करने की अंतिम तिथि 20 फरवरी है। डॉक्यूमेंट सबमिट करने की अंतिम तिथि 23 फरवरी है। इसके लांच होने पर ब्रोशर ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण की वेबसाइट www.greaternoidaauthority.in पर भी उपलब्ध होगी। आवेदन https://gnida.etender.sbi के जरिए किया जा सकेगा। ये सभी निर्मित फ्लैट हैं। आवंटन होने के बाद तय समयावधि में लीज डीड की प्रक्रिया पूरी करा दी जाएगी। फ्लैट की धनराशि जमा करने के लिए एकमुश्त और किस्तों में भुगतान की सुविधा रहेगी। एकमुश्त भुगतान करने वालों को प्राथमिकता दी जाएगी। किस्तों में भुगतान का विकल्प चुनने वाले आवेदकों को दो साल में 4 किस्तों भी भुगतान करना होगा।

ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण के एसीईओ सुनील कुमार सिंह ने बताया कि सेक्टर ओमीक्रॉन—1ए की लोकेशन बहुत अच्छी है। 130 मीटर रोड पर सीधी कनेक्टिीविटी है। ग्रेटर नोएडा में जो लोग अभी तक अपना घर नहीं खरीद सके हैं, उनके लिए यह अच्छा अवसर है। ये सभी फ्लैट पहले से बने हुए हैं। इसलिए आवंटन और लीज डीड की प्रक्रिया पूरी होते ही पजेशन भी मिल जाएगा। किराए से राहत मिल जाएगी।

Aashish Gupta

आशीष गुप्ता ने जागरण इंस्टिट्यूट ऑफ़ मैनेजमेंट एंड मास कम्युनिकेशन से पत्रकारिता का डिप्लोमा किया है और राजनीतिक विज्ञान में MA करने के बाद वह राष्ट्रीय सहारा, दैनिक जागरण जैसे देश के प्रमुख समाचार संस्थानों में कार्यरत रहे। 2015 में पीआर कंपनी मेक यू बिग मीडिया प्राइवेट की स्थापना करने के बाद 2021 में फ़ेडरल भारत की शुरुआत की।

Aashish Gupta

आशीष गुप्ता ने जागरण इंस्टिट्यूट ऑफ़ मैनेजमेंट एंड मास कम्युनिकेशन से पत्रकारिता का डिप्लोमा किया है और राजनीतिक विज्ञान में MA करने के बाद वह राष्ट्रीय सहारा, दैनिक जागरण जैसे देश के प्रमुख समाचार संस्थानों में कार्यरत रहे। 2015 में पीआर कंपनी मेक यू बिग मीडिया प्राइवेट की स्थापना करने के बाद 2021 में फ़ेडरल भारत की शुरुआत की।

Related Articles

Back to top button
Close