गौतम बुद्ध नगरग्रेटर नोएडाब्रेकिंग न्यूज़शिक्षा

युवा बनाएंगे भारत को विश्व गुरु : राजनाथ सिंह

रक्षा मंत्री ने गलगोटिया विश्वविद्यालय में भारतीय शिक्षण मंडल युवा आयाम एवं रिसर्च फॉर रिसर्जन्स फाउंडेशन के तत्वाधान में युवा शोधवीर समागम को किया सम्बोधित

ग्रेटर नोएडा : देश के रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा है कि भारत विश्व गुरु बनने की और अग्रसर है। सभी युवा ईमानदारी के साथ काम करें।हमें अपनी महान संस्कृति की विधाओं का अनुसरण करते हुए एक ऐसे भारत का निर्माण करना होगा जो भविष्य में विश्व गुरु कहलाएगा। वह शुक्रवार को गलगोटिया विश्वविद्यालय में भारतीय शिक्षण मंडल युवा आयाम एवं रिसर्च फॉर रिसर्जन्स फाउंडेशन के तत्वाधान में युवा शोधवीर समागम -2022 को सम्बोधित कर रहे थे।
उन्होंने कहा कि जब भारत ने जीरो दिया तब जाकर विश्व ने गिनती करना सीखा। उन्होंने स्वामी विवेकानंद जी को ग्लोबल यूथ का आइकन बताया। कुलपति सुनील गलगोटिया ने कहा कि आज विश्व जिस विज्ञान को मान रहा है उस विज्ञान की गहनता को हमारे मनीषियों ने प्राचीन काल में ही सिद्ध करके शास्त्रों में अंकित कर दिया था। मुख्य कार्यकारी अधिकारी ध्रुव गलगोटिया ने सभी अथितियों को शॉल और स्मृती चिन्ह भेंट करके सम्मानित किया। इस दौरान अखिल भारतीय शिक्षण मंडल के अध्यक्ष डॉ० सच्चिदानंद जोशी, भारतीय शिक्षण मंडल की युवा आयाम प्रमुख नीता बाजपाई, रिसर्च फॉर रिसर्जन्स फाउंडेशन के सचिव राजेंद्र पाठक, गौतमबुद्ध नगर के सांसद डॉ महेश शर्मा और जेवर विधान सभा के विधायक धीरेन्द्र सिंह मौजूद रहे।

Aashish Gupta

आशीष गुप्ता ने जागरण इंस्टिट्यूट ऑफ़ मैनेजमेंट एंड मास कम्युनिकेशन से पत्रकारिता का डिप्लोमा किया है और राजनीतिक विज्ञान में MA करने के बाद वह राष्ट्रीय सहारा, दैनिक जागरण जैसे देश के प्रमुख समाचार संस्थानों में कार्यरत रहे। 2015 में पीआर कंपनी मेक यू बिग मीडिया प्राइवेट की स्थापना करने के बाद 2021 में फ़ेडरल भारत की शुरुआत की।

Tags

Related Articles

Back to top button
Close