उत्तर प्रदेशगौतम बुद्ध नगरनोएडाब्रेकिंग न्यूज़

एनकाउंटर में मारा गया डेढ़ लाख का इनामी बदमाश, डी-14 गैंग का था सक्रिय सदस्य

ग्रेटर नोएडा : उत्तर प्रदेश एसटीएफ़ की नोएडा यूनिट और बुलंदशहर की थाना गुलावठी पुलिस ने संयुक्त रूप से एक बदमाश को ढेर कर दिया। मरने वाले बदमाश पर डेढ़ लाख का इनाम घोषित था। एनकाउंटर के दौरान बदमाश की गोली से तीन सिपाही घायल हो गए। पुलिस ने घायल सिपाहियों को अस्पताल में भर्ती कराया है। मृतक बदमाश उत्तर प्रदेश के जनपद फ़िरोज़ाबाद का रहने वाला था।
बुलंदशहर एसएसपी ने बताया कि नोएडा एसटीएफ़ और गुलावठी पुलिस एक सूचना के आधार पर वाहनों की चेकिंग कर रही थी। चेकिंग के दौरान एक बदमाश साहेब सिंह उर्फ ​​सुनील सिंह निवासी फिरोजाबाद आ रहा था, पुलिस ने उसे रोकने की कोशिश की तो उसने पुलिस पर गोलियां चलानी शुरू कर दी। जवाबी कार्रवाई में पुलिस ने भी बदमाश पर गोलियां चलाई, गोली लगने से बदमाश ढेर हो गया। बदमाश पर जनपद गोंडा से एक लाख और जनपद बुलन्दशहर से 25 हजार का इनाम घोषित कर रखा था।
बदमाश ने 2001 में डकैती के दौरान उसने कई लोगों को मौत के घात उतार दिया था। बदमाश घरों में डकैती के साथ हत्या करने वाले घुमंतू जनजाति गैंग का सदस्य था । यह थाना डिबाई के रजिस्टर्ड गैंग D-14 गैंग का सक्रिय सदस्य था।

 

 

Monika Singh

Tags

Related Articles

Back to top button
Close