उत्तर प्रदेशनोएडाब्रेकिंग न्यूज़राज्य

ग्रेटर नोएडा से बुरी खबर : किसानों की महापंचायत में शामिल होने आ रहे किसान ने दम तोड़ा, ये है पूरा मामला 

ग्रेटर नोएडा : ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण पर धरने में शामिल होने आ रहे एक किसान की मौत हो गयी। किसान की मौत होने से किसानों में शोक की लहर फ़ैल गयी।

ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण पर धरने में शामिल होने आ रहे किसान राजवीर सिंह की हृदय गति रुकने से मौत हो गयी। किसान की मौत होने से किसानों में शोक की लहर फ़ैल गयी। हालाँकि किसानों का कहना है कि कल संसद के लिए वह धारा 144 लागू होने के बाद भी कूच करेंगे।

महापंचायत में शामिल रहे भारी संख्या में किसान 

ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण पर अखिल भारतीय किसान सभा के नेतृत्व में नौंवे दिन हजारों की संख्या में किसानों ने महापंचायत में हिस्सा लिया। महापंचायत की अध्यक्षता चंद्रमल प्रधान पतवारी ने की, संचालन जगबीर नंबरदार ने किया। महापंचायत के संचालन के दो घंटे उपरांत सूचना मिली कि धरनारत किसान राजवीर सिंह निवासी ग्राम जुनपत उनकी मौत हो गयी। किसानों ने दो मिनट का मौन धारण कर दिवंगत आत्मा को अपने श्रद्धांजलि प्रकट की। किसान सभा के संयोजक वीर सिंह नागर ने किसानों को संबोधित करते हुए कहा कि किसानों ने बहुत पीड़ा सह ली अब और नहीं सहेंगे संसद के बजट सत्र के दौरान ही 8 फरवरी को हजारों की संख्या में संसद के लिए मार्च करेंगे।

सुखवीर खलीफा बोले किसान मजबूती से लड़ेंगे लड़ाई 

भारतीय किसान परिषद के सुखबीर खलीफा ने किसानों का आह्वान करते हुए कहा कि हमें हर हाल में 10 परसेंट के मुद्दे को चुनाव से पहले हल करना है। किसान सभा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष हन्नान मौला ने कहा कि यह सरकार किसान विरोधी है किसानों को पक्का मोर्चा लगाकर ही सफलता मिलेगी। किसान सभा के हापुड़ के प्रभारी टीकम नागर ने कहा कि पूरे हापुड़ और गाजियाबाद जिले के किसान संसद मार्च में हिस्सा लेंग। किसान सभा के जिला अध्यक्ष डॉक्टर रुपेश वर्मा ने संबोधित करते हुए कहा कि सरकार के इशारे पर पुलिस किसानों की समस्या हल करने के किसानों को गांव में जाकर धरने में आने से रोकने का कार्य कर रही ह। यह कार्य संविधान में दिए गए बुनियादी अधिकारों के खिलाफ है।

Aashish Gupta

आशीष गुप्ता ने जागरण इंस्टिट्यूट ऑफ़ मैनेजमेंट एंड मास कम्युनिकेशन से पत्रकारिता का डिप्लोमा किया है और राजनीतिक विज्ञान में MA करने के बाद वह राष्ट्रीय सहारा, दैनिक जागरण जैसे देश के प्रमुख समाचार संस्थानों में कार्यरत रहे। 2015 में पीआर कंपनी मेक यू बिग मीडिया प्राइवेट की स्थापना करने के बाद 2021 में फ़ेडरल भारत की शुरुआत की।

Tags

Aashish Gupta

आशीष गुप्ता ने जागरण इंस्टिट्यूट ऑफ़ मैनेजमेंट एंड मास कम्युनिकेशन से पत्रकारिता का डिप्लोमा किया है और राजनीतिक विज्ञान में MA करने के बाद वह राष्ट्रीय सहारा, दैनिक जागरण जैसे देश के प्रमुख समाचार संस्थानों में कार्यरत रहे। 2015 में पीआर कंपनी मेक यू बिग मीडिया प्राइवेट की स्थापना करने के बाद 2021 में फ़ेडरल भारत की शुरुआत की।

Related Articles

Back to top button
Close