×
उत्तर प्रदेशगौतम बुद्ध नगरग्रेटर नोएडानोएडानोएडा वेस्टराजनीतिराज्य

समाजवादी पार्टी के प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य एवं वैश्य समाज के नेता गौरव सिंघल ने अखिलेश यादव से की अपील, नोएडा के पुराने और समर्पित सपाइयों को मिले राजनीतिक अवसर

नोएडा। समाजवादी पार्टी नोएडा महानगर के पुराने एवं समर्पित कार्यकर्ताओं ने पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री श्री अखिलेश यादव जी से भावुक अपील करते हुए कहा है कि नोएडा में वर्षों से पार्टी के लिए तन, मन और धन से समर्पित होकर काम करने वाले कार्यकर्ताओं के सम्मान और राजनीतिक भविष्य का ध्यान रखा जाए।

कार्यकर्ताओं का कहना है कि उन्होंने समाजवादी पार्टी को केवल एक राजनीतिक दल नहीं, बल्कि अपना परिवार मानकर काम किया है। पार्टी की विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाने, चुनावों में प्रचार करने, संगठन को मजबूत बनाने और पार्टी के संघर्षों में भागीदारी निभाने के लिए उन्होंने अपना व्यक्तिगत समय, संसाधन और ऊर्जा समर्पित की है।

कार्यकर्ताओं ने कहा कि अनेक ऐसे साथी हैं, जिन्होंने अपने परिवार और निजी जिम्मेदारियों से ऊपर पार्टी को प्राथमिकता दी। दिन-रात मेहनत करके पार्टी का प्रचार किया और विपरीत परिस्थितियों में भी समाजवादी विचारधारा का साथ नहीं छोड़ा। ऐसे समर्पित कार्यकर्ताओं की मेहनत और निष्ठा को नजरअंदाज करना उनके मनोबल को प्रभावित करता है।

कार्यकर्ताओं ने कहा कि पार्टी में नए लोगों का स्वागत होना चाहिए, लेकिन इसके साथ ही वर्षों से संघर्ष कर रहे पुराने कार्यकर्ताओं की राजनीतिक भागीदारी, निष्ठा और योगदान का भी पूरा सम्मान होना चाहिए। किसी भी पार्टी की असली ताकत उसके समर्पित जमीनी कार्यकर्ता होते हैं, न कि केवल आर्थिक रूप से प्रभावशाली लोग।

कार्यकर्ताओं ने राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव जी से विशेष अनुरोध किया कि वे किसी भी पूंजीपति या प्रभावशाली व्यक्ति के दबाव में आकर ऐसा निर्णय न लें, जिससे वर्षों से पार्टी के लिए संघर्ष कर रहे स्थानीय कार्यकर्ताओं का मनोबल टूटे। नोएडा में पार्टी को मजबूत बनाने के लिए पुराने साथियों के अनुभव और समर्पण को प्राथमिकता देना आवश्यक है।वैसे भी हर पार्टी में 5 वर्ष पुराने सक्रिय सदस्य कों ही प्राथमिकता दी जाती हैं,

उन्होंने कहा कि समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय नेतृत्व को नोएडा के जमीनी राजनीतिक समीकरणों, पुराने कार्यकर्ताओं की सक्रियता और संगठन के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को गंभीरता से समझना चाहिए। आने वाले 2027 के विधानसभा चुनाव को देखते हुए पुराने और समर्पित कार्यकर्ताओं को विश्वास में लेना बेहद जरूरी है।

कार्यकर्ताओं की श्री अखिलेश यादव जी से प्रमुख मांगे

  • नोएडा के पुराने और समर्पित समाजवादी कार्यकर्ताओं का सम्मान सुनिश्चित किया जाए।
  • वर्षों से संगठन के लिए काम करने वाले कार्यकर्ताओं को राजनीतिक अवसर दिए जाएं
  • किसी आर्थिक रूप से प्रभावशाली व्यक्ति के दबाव में संगठनात्मक फैसले न लिए जाएं।
  • स्थानीय कार्यकर्ताओं की भावनाओं और राय को महत्व दिया जाए।
  • पार्टी के प्रति निष्ठावान कार्यकर्ताओं का मनोबल बनाए रखा जाए।

अंत में समाजवादी पार्टी नोएडा महानगर के कार्यकर्ताओं ने भावुक अपील करते हुए कहा कि हमने आपको अपने परिवार से बढ़कर सम्मान दिया है। हम आज भी तन, मन और धन से समाजवादी पार्टी के साथ खड़े हैं। हमारी सिर्फ इतनी अपेक्षा है कि हमारी वर्षों की मेहनत, निष्ठा और समर्पण का सम्मान किया जाए ओर नोएडा महानगर से किसी सक्रिय कार्यकर्ता को ही उम्मीदवार बनाया जाए

कार्यकर्ताओं ने विश्वास जताया कि श्री अखिलेश यादव जी उनकी भावनाओं को समझेंगे और नोएडा के पुराने समाजवादी साथियों के सम्मान एवं राजनीतिक भविष्य को सुरक्षित रखने की दिशा में सकारात्मक निर्णय लेंगे।

Vishnu Pratap

मेरा नाम विष्णु प्रताप है। मेरा जन्म 18 मई 2004 को उत्तर प्रदेश के एटा जिले में हुआ। पत्रकारिता मेरे लिए सिर्फ एक करियर नहीं, बल्कि एक जुनून है। वर्तमान में मैं Federal Bharat News में रिपोर्टर के रूप में कार्यरत हूं। मुझे अंतरराष्ट्रीय संबंध, इतिहास, राजनीति, युद्ध से जुड़ी खबरें, बिज़नेस और NGO से संबंधित विषयों में गहरी रुचि है। खाली समय में मुझे पढ़ना और अपने दोस्तों के साथ समय बिताना अच्छा लगता है।

Vishnu Pratap

मेरा नाम विष्णु प्रताप है। मेरा जन्म 18 मई 2004 को उत्तर प्रदेश के एटा जिले में हुआ। पत्रकारिता मेरे लिए सिर्फ एक करियर नहीं, बल्कि एक जुनून है। वर्तमान में मैं Federal Bharat News में रिपोर्टर के रूप में कार्यरत हूं। मुझे अंतरराष्ट्रीय संबंध, इतिहास, राजनीति, युद्ध से जुड़ी खबरें, बिज़नेस और NGO से संबंधित विषयों में गहरी रुचि है। खाली समय में मुझे पढ़ना और अपने दोस्तों के साथ समय बिताना अच्छा लगता है।

Related Articles

Back to top button
Close