crimeउत्तर प्रदेशगौतम बुद्ध नगरग्रेटर नोएडानोएडानोएडा वेस्ट

दहेज हत्याः मायके से पत्नी ने दहेज की मांगकर नहीं लाई तो पति ने कर दी हत्या

हत्या करने क बाद भाग गया था, ससुर की तहरीर पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर पति को किया गिरफ्तार

नोएडा। दहेज की बलिवेदी पर एक और महिला की बलि चढ़ा दी गई। महिला का कसूर यह था कि वह पति की मांग के अनुसार अपनी मायके से दहेज नहीं ला सकी। ससुर की तहरीर के आधार पर थाना फेस-3 की पुलिस ने दहेज हत्या की धारा में मुकदमा दर्ज कर हत्या के आरोप में पति की तलाश शुरू कर दी थी।

क्या है मामला

गौतमबुद्ध नगर पुलिस कमिश्नरेट थाना फेस-3 की पुलिस ने दहेज हत्या के आरोप में एक युवक को गिरफ्तार किया है। उसने दहेज की मांग पूरी नहीं कर पाने कारण अपनी पत्नी की हत्या कर फरार हो गया था।

कौन है पत्नी का हत्यारा

पुलिस ने बताया कि आज बृहस्पतिवार को थाना फेस-3 की पुलिस ने विभिन्न स्रोतों स मिली गोपनीय सूचना के आधार पर दहेज के पत्नी की हत्या कर फरार हो जाने वाले आरोपी परवेज को अजनारा होम्स के पार्क से गिरफ्तार कर लिया। उसके ससुर ने कल बुधवार को थाने पर रिपोर्ट लिखाई थी कि परवेज ने उसकी पुत्री की हत्या दहेज की मांग नहीं पूरी कर पाने के कारण कर दी है और वह फरार हो गया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर परवेज की गिरफ्तारी के प्रयास तेज कर दिए थे।

Prahlad Verma

उत्तर प्रदेश के मऊनाथ भंजन के कोपागंज कस्बे में जन्म। स्नातक और स्नातकोत्तर की शिक्षा फैजाबाद (अब अयोध्या) से हासिल करने के बाद वर्ष 1982 से स्तंभकार के तौर पत्रकारिता की शुरुआत। पत्रकारीय यात्रा हिन्दी दैनिक जनमोर्चा से शुरू होकर, नये लोग, सान्ध्य दैनिक प्रतिदिन, स्वतंत्र चेतना, कुबेर टाइम्स, अमर उजाला और विभिन्न क्षेत्रीय और राष्ट्रीय अखबारों से होते हुए दैनिक जागरण पर जाकर रुकी। दैनिक जागरण से ही 15 जनवरी 2021 को सेवानिवृत्त। इसके बाद क्षेत्रीय से लेकर राष्ट्रीय स्तर के विभिन्न समाचार पत्रों में निर्वाध रूप से लेखन जारी। अब फेडरल भारत डिजीटल मीडिया में संपादक के रूप में द्वितीय दौर की पत्रकारिता का दौर जारी।

Related Articles

Back to top button
Close