crimeउत्तर प्रदेशनोएडानोएडा वेस्टब्रेकिंग न्यूज़

सुन्दर भाटी सहित तीन को हाईकोर्ट से मिली जमानत, हरेंद्र भाटी हत्याकांड में हुई थी उम्रकैद

नोएडा : गैंगस्टर सुन्दर भाटी सहित तीन को हाईकोर्ट से जमानत मिल गयी है। तीनों को सपा नेता हरेंद्र भाटी हत्याकांड में उम्रकैद की सजा हुई थी। सुन्दर भाटी और उसके साथियों को 5 अप्रैल 2021 को गौतमबुद्धनगर उच्च न्यायालय ने सजा सुनाई थी। बताया जा रहा है कि सुन्दर भाटी पर अभी कई मुकदमें है, इसलिए उसका जेल से बाहर आना मुश्किल होगा।

ऋषिपाल और सिंहराज को भी मिली जमानत

सुन्दर भाटी के अलावा ऋषिपाल और सिंहराज को भी जमानत मिल गयी है। हरेंद्र भाटी हत्याकांड के बाद भाई रविंद्र ने 18 फरवरी 2015 को मुकदमा दर्ज़ कराया था। जमानत मिलने के बाद अब तीनों का जेल से आना मुश्किल होगा क्योंकि तीनों के खिलाफ कई मुकदमें लंबित है।

Aashish Gupta

आशीष गुप्ता ने जागरण इंस्टिट्यूट ऑफ़ मैनेजमेंट एंड मास कम्युनिकेशन से पत्रकारिता का डिप्लोमा किया है और राजनीतिक विज्ञान में MA करने के बाद वह राष्ट्रीय सहारा, दैनिक जागरण जैसे देश के प्रमुख समाचार संस्थानों में कार्यरत रहे। 2015 में पीआर कंपनी मेक यू बिग मीडिया प्राइवेट की स्थापना करने के बाद 2021 में फ़ेडरल भारत की शुरुआत की।

Tags

Related Articles

Back to top button
Close