×
गौतम बुद्ध नगरग्रेटर नोएडाधर्म-कर्मधर्म-कर्म

ग्रेटर नोएडा में श्रीमद्भागवत कथा श्रवण को भारी संख्या में जुटे भक्त, विकास गौतम महाराज से लिया आशीर्वाद

ग्रेटर नोएडा: XU-3 सेक्टर A स्थित पार्क में 26 जुलाई से 1 अगस्त तक सात दिवसीय श्रीमद्भागवत कथा का भव्य एवं दिव्य आयोजन हो रहा है। इस आध्यात्मिक अनुष्ठान का शुभारंभ 26 जुलाई को भव्य कलश यात्रा के साथ हुआ, जिसमें सेक्टर की महिलाओं, युवाओं एवं श्रद्धालुजनों ने पूरे श्रद्धा और उत्साह के साथ भाग लिया।

कलश यात्रा में शंखध्वनि, ढोल-नगाड़ों और मंगल गीतों की गूंज ने समूचे वातावरण को भक्तिरस से सराबोर कर दिया। श्रद्धालुओं ने सिर पर कलश धारण कर नगर परिक्रमा की, जिससे आयोजन को दिव्यता की अनुभूति मिली।

कथा वाचन का पुण्य कार्य पूज्य श्री विकास गौतम जी महाराज के श्रीमुख से प्रतिदिन सायं 4 बजे से 7 बजे तक व्यासपीठ से किया जा रहा है। कथा के विभिन्न प्रसंगों में भगवान श्रीहरि की महिमा, श्रीभागवतजी का महात्म्य, धुंधकारी मोक्ष, गोकर्ण संवाद सहित अनेक प्रेरणादायक प्रसंगों का भावपूर्ण वर्णन किया जा रहा है, जिससे श्रद्धालु आत्मज्ञान, भक्ति और जीवन के मूल्यों से अभिभूत हो रहे हैं।

इस धार्मिक आयोजन में XU-3 सेक्टर A के समस्त निवासियों का सक्रिय एवं भावनात्मक सहयोग मिल रहा है। यह आयोजन न केवल धार्मिक आस्था का केंद्र बन चुका है, बल्कि सेवा और आध्यात्मिक चेतना का सशक्त माध्यम भी बन रहा है।

Vishnu Pratap

मेरा नाम विष्णु प्रताप है। मेरा जन्म 18 मई 2004 को उत्तर प्रदेश के एटा जिले में हुआ। पत्रकारिता मेरे लिए सिर्फ एक करियर नहीं, बल्कि एक जुनून है। वर्तमान में मैं Federal Bharat News में रिपोर्टर के रूप में कार्यरत हूं। मुझे अंतरराष्ट्रीय संबंध, इतिहास, राजनीति, युद्ध से जुड़ी खबरें, बिज़नेस और NGO से संबंधित विषयों में गहरी रुचि है। खाली समय में मुझे पढ़ना और अपने दोस्तों के साथ समय बिताना अच्छा लगता है।

Related Articles

Back to top button
Close