×
Uncategorized

Noida: मर्सिडीज बेंज का 0001 नंबर लेने के लिए कर दिए 27 लाख से अधिक खर्च, कार की कीमत भी आर्कषक

कुछ अलग नंबर लेने के लिए अभी तक की सबसे महंगी बोली लगाई गई है। नोएडा में UP16FH 0001 नंबर पाने के लिए 27 लाख 50 हजार रुपये की बोली पहुंची।

वीआईपी नंबर लेने की होड़ में लोग कतार में खड़े दिखाई देते है। साथ ही बढ़ चढ़कर बोली लगाने से भी गुरेज नहीं करते है। लोग 0001 नंबर लेने के लिए लाखों दाव पर लगा देते है। नोएडा में भी कुछ ऐसे ही मामला देखने को मिला है। ऑनलाइन प्रक्रिया के तहत UP16FH 0001 नंबर के लिए बोली लगी। बोली में कई लोगों ने हिस्सा लिया।

एआरटीओ नंद कुमार ने बताया कि कुछ अलग नंबर लेने के लिए अभी तक की सबसे महंगी बोली लगाई गई है। नोएडा में UP16FH 0001 नंबर पाने के लिए 27 लाख 50 हजार रुपये की बोली पहुंची। यह बोली AVIORION PRIVATE LIMITED कंपनी ने लगाई। कंपनी की तरफ से बोली में हिस्सा लेने के लिए सात नवंबर को 33,333 रुपये जमा किए थे। यह नंबर कंपनी को अलॉट कर दिया गया है, जो UP16FH सीरीज का प्रीमियम नंबर है।

कंपनी ने इस खास नंबर के लिए पहले अपना नाम रजिस्टर्ड कराया और फिर ऑनलाइन बोली जीतकर नंबर अपने नाम अलॉट कराया। कंपनी ने हालही में खरीदी एक मर्सिडीज बेंज कार के लिए लाखों की बोली लगाई। कार की कीमत ऑन-रोड करीब 3.5 करोड़ रुपए है।

Aashish Gupta

आशीष गुप्ता ने जागरण इंस्टिट्यूट ऑफ़ मैनेजमेंट एंड मास कम्युनिकेशन से पत्रकारिता का डिप्लोमा किया है और राजनीतिक विज्ञान में MA करने के बाद वह राष्ट्रीय सहारा, दैनिक जागरण जैसे देश के प्रमुख समाचार संस्थानों में कार्यरत रहे। 2015 में पीआर कंपनी मेक यू बिग मीडिया प्राइवेट की स्थापना करने के बाद 2021 में फ़ेडरल भारत की शुरुआत की।

Related Articles

Back to top button
Close