फिल्मी स्टाइल में मनी ट्रांसफर की दुकान में चोरी करने वाले दो गिरफ्तार, घटना को दिया था बड़े ही शातिर तरीके से अंजाम
पुलिस को सूचना मिली थी कि ओयसिस सोसाइटी के पास कुछ संदिग्ध युवक खड़े हुए है। पुलिस ने मौके पर जाकर छानबीन की तो उन्होंन देवला में दुकान में चोरी करने की घटना कबूल कर ली।

सूरजपुर कोतवाली क्षेत्र के गुलिस्तानपुर गांव में मनी ट्रांसफर की दुकान में छत उखाड़कर हुई चोरी के मामले में पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। फिल्मी अंदाज में घटना को अंजाम देने वाले गिरोह के दो आरोपी अभी पुलिस की गिरफ्तार से फरार है। पुलिस ने इनके पास से पांच मोबाइल, एक बाइक, हथौड़ा, तमंचा और चाकू बरामद किया है।
पुलिस को सूचना मिली थी कि ओयसिस सोसाइटी के पास कुछ संदिग्ध युवक खड़े हुए है। पुलिस ने मौके पर जाकर छानबीन की तो उन्होंन देवला में दुकान में चोरी करने की घटना कबूल कर ली। मोहित एंव वरुण उर्फ भोला अपने साथियों के साथ मिलकर बंद पड़े घरों एवं दुकानों के खिड़की ताले तोड़कर चोरी की वारदात को अंजाम देते थे। चोरी की वारदात दुकान में लगे सीसीटीवी में कैद हुई थी। दुकान की रैकी करने के बाद आरोपियों ने चोरी की वारदात का अंजाम दिया था।
सूरजपुर कोतवाली प्रभारी ने बताया कि ओयसिस सोसाइटी की सर्विस रोड के पास से आरेापियों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने पकड़े गए आरोपियों की पहचान अलीगढ़ निवासी 19 वर्षीय मोहित पुत्र देवेंद्र सिंह और 22 वर्षीय फिरोजाबाद निवासी वरूण उर्फ भोला पुत्र राजकुमार के रुप में की है। दोनों देवला में किराए के मकान में रहते थे। इनके पास से पुलिस ने पांच मोबाइल, बाइक, तमंचा, कारतूस आदि बरामद किए है।



