×
Uncategorized

Noida: बिना कोचिंग चार छोरियों ने यूपीपीसीएस में किया कमाल, बनीं असिस्टेंट कमिश्नर

ग्रेटर नोएडा वेस्ट के रोजा जलालपुर गांव की रहने वाली निकिता पंडित ने यूपीपीसीएस 2024 की परीक्षा में 24वी रैंक हासिल की। निकिता पंडित के पिता वीर​ सिंह शर्मा ट्रांसपोर्ट कारोबारी है

ग्रेटर नोएडा के ट्रांसपोर्टर, भाजपा नेता और स्टांप विक्रता की बेटियों ने यूपीपीसीएस में सफलता हासिल की है। चारों ही असिस्टेंट कमिश्नर(कॉमर्शियल टैक्स) बनी है।

ग्रेटर नोएडा वेस्ट के रोजा जलालपुर गांव की रहने वाली निकिता पंडित ने यूपीपीसीएस 2024 की परीक्षा में 24वी रैंक हासिल की। निकिता पंडित के पिता वीर​ सिंह शर्मा ट्रांसपोर्ट कारोबारी है और उनकी माता हाउस वाइफ है। राजस्थान के वनस्थली विधापीठ से हाईस्कूल में 90 और इंटरमीडिएट में 89 प्रतिशत अंक हासिल किए थे। उसके बाद गाजियाबाद के राज कुमार गोयल इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी (आरकेजीआईटी) से बीटेक की पढ़ाई की। बिना कोचिंग के पहले ही प्रयास में यूपीपीसीएस में सफलता हासिल करने वाली निकिता का सपना आईएएस बनने का है।

डेरीमच्छा गांव के भाजपा नेता मनवीर नागर की दो बेटी निधि नागर ने 166वीं और नेहा नागर ने 155वीं रैंक हासिल की। नेहा और ​निधि की पढ़ाई दादरी के चिल्ड्रन एकेडमी से हुई है। निधि ने दिल्ली विश्वविद्यालय से बीएससी बॉटनी ऑनर्स और एमए सोशियोलॉजी तक पढ़ाई की है। दिल्ली विश्वविद्यालय के मिरांडा हाउस से बीए पॉलिटेक्निक और एमए किया है। नेहा का यह चौथा प्रयास और दूसरी बार वह इंटरव्यू में शामिल हुई थी।

लेकिन उन्होंने हार नहीं मानी थी। वहीं, निधि का यह पांचवा प्रयास था। उन्होंने बताया कि असफल होने पर माता—पिता का सहयोग रहा और उनका हौसला अफजाई किया। निधि और नेहा ने यूपीपीसीएस 2024 की परीक्षा में सफलता हासिल कर ली है। रिजल्ट के बाद पूरे परिवार, गांव और रिश्तेदारों में खुशी का माहौल है। सोमवार को दोनों बहनों का लखनउ में यूपीपीसीएस 2025 मेन्स का एग्जाम है।

रविवार को जारी यूपीपीएसी 2024 परीक्षा अंतिम परिणाम में रबूपुरा के रहने वाले स्टांप विक्रेता भागमल सिंह की पुत्री रश्मि कुमारी ने बिना किसी कोचिंग के अपने पहले ही प्रयास में सफलता हासिल कर इतिहास रच दिया है। रश्मि कुमारी का चयन असिस्टेंट कमिश्नर वाणिज्यकर के पद पर हुआ है। परीक्षा परिणाम आने के बाद परिवार में खुशी का माहौल है। कस्बा के मोहल्ला अंबेडकर नगर निवासी भागमल सिंह जिला न्यायालय सूरजपुर में स्टांप विक्रेता हैं। फिलहाल वह परिवार के साथ सलारपुर, नोएडा में रहते हैं।

 

Aashish Gupta

आशीष गुप्ता ने जागरण इंस्टिट्यूट ऑफ़ मैनेजमेंट एंड मास कम्युनिकेशन से पत्रकारिता का डिप्लोमा किया है और राजनीतिक विज्ञान में MA करने के बाद वह राष्ट्रीय सहारा, दैनिक जागरण जैसे देश के प्रमुख समाचार संस्थानों में कार्यरत रहे। 2015 में पीआर कंपनी मेक यू बिग मीडिया प्राइवेट की स्थापना करने के बाद 2021 में फ़ेडरल भारत की शुरुआत की।

Aashish Gupta

आशीष गुप्ता ने जागरण इंस्टिट्यूट ऑफ़ मैनेजमेंट एंड मास कम्युनिकेशन से पत्रकारिता का डिप्लोमा किया है और राजनीतिक विज्ञान में MA करने के बाद वह राष्ट्रीय सहारा, दैनिक जागरण जैसे देश के प्रमुख समाचार संस्थानों में कार्यरत रहे। 2015 में पीआर कंपनी मेक यू बिग मीडिया प्राइवेट की स्थापना करने के बाद 2021 में फ़ेडरल भारत की शुरुआत की।

Related Articles

Back to top button
Close