×
Uncategorized

Noida: भव्य होगा यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो, प्रमुख सचिव ने की समीझा बैठक, राज्य की एक मंच के नीचे दिखेगी झलक

प्रमुख सचिव ने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए है कि समय रहते सभी तैयारियां पूरी कर ली जाए।

यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो-2026 की तैयारियों की समीक्षा करने सोमवार को प्रमुख सचिव ग्रेटर नोएडा पहुंचे। नॉलेज पार्क स्थित इंडिया एक्सपो मार्ट में 25 से 29 सितंबर तक आयोजित होने वाले इंटरनेशनल ट्रेड शो में देश विदेश के खरीदार हिस्सा लेंगे। एमएसएमई एवं निर्यात प्रोत्साहन विभाग उत्तर प्रदेश सरकार के प्रमुख सचिव शशि भूषण लाल सुशील ने तैयारियों की समीक्षा करते हुए विभागीय अधिकारियों को जल्द से जल्द सभी तैयारियां पूरी करने के निर्देश दिए है।

प्रमुख सचिव ने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए है कि समय रहते सभी तैयारियां पूरी कर ली जाए। ताकि देश-विदेश से आने वाले उद्यमियों, निवेशकों, खरीदारों, प्रतिनिधियों एवं आगंतुकों को किसी प्रकार की असुविधा न हो। प्रमुख सचिव ने कहा कि यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो उत्तर प्रदेश की औद्योगिक, व्यापारिक, सांस्कृतिक एवं हस्तशिल्प क्षमता को देश और दुनिया के सामने प्रस्तुत करने वाला महत्वपूर्ण मंच है। इसके माध्यम से प्रदेश के सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यमों, ओडीओपी उत्पादों, हस्तशिल्प, हथकरघा, कृषि एवं खाद्य प्रसंस्करण, सेवा क्षेत्र तथा विभिन्न औद्योगिक उत्पादों को राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय बाजार उपलब्ध कराने में महत्वपूर्ण सहायता मिल रही है।

उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि आयोजन स्थल पर यातायात, पार्किंग, सुरक्षा, स्वच्छता, पेयजल, बिजली आपूर्ति, अग्निशमन, चिकित्सा सुविधा, साइनेज आदि की व्यवस्था पूरी कर ली जाए। ट्रेड शो के व्यापक प्रचार-प्रसार पर विशेष बल देते हुए कहा कि आयोजन की जानकारी अधिक से अधिक उद्यमियों, व्यापारियों, खरीदारों, निवेशकों, निर्यातकों, शिक्षण संस्थानों तथा आमजन तक पहुंचाई जाए।

बैठक में आयोजन के दौरान ग्रेटर नोएडा एवं आसपास के क्षेत्रों में यातायात व्यवस्था को सुचारु बनाए रखने पर भी विस्तार से चर्चा की गई। प्रमुख सचिव ने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए है कि किसी को भी परिवहन संबंधित समस्या नहीं होनी चाहिए।

 

Aashish Gupta

आशीष गुप्ता ने जागरण इंस्टिट्यूट ऑफ़ मैनेजमेंट एंड मास कम्युनिकेशन से पत्रकारिता का डिप्लोमा किया है और राजनीतिक विज्ञान में MA करने के बाद वह राष्ट्रीय सहारा, दैनिक जागरण जैसे देश के प्रमुख समाचार संस्थानों में कार्यरत रहे। 2015 में पीआर कंपनी मेक यू बिग मीडिया प्राइवेट की स्थापना करने के बाद 2021 में फ़ेडरल भारत की शुरुआत की।

Tags

Aashish Gupta

आशीष गुप्ता ने जागरण इंस्टिट्यूट ऑफ़ मैनेजमेंट एंड मास कम्युनिकेशन से पत्रकारिता का डिप्लोमा किया है और राजनीतिक विज्ञान में MA करने के बाद वह राष्ट्रीय सहारा, दैनिक जागरण जैसे देश के प्रमुख समाचार संस्थानों में कार्यरत रहे। 2015 में पीआर कंपनी मेक यू बिग मीडिया प्राइवेट की स्थापना करने के बाद 2021 में फ़ेडरल भारत की शुरुआत की।

Related Articles

Back to top button
Close