Noida: साली संग अवैध संबंध के शक में हत्या! दो साढू ने हत्या शव नाले में फेंका
पुलिस ने बताया कि राम वचन ने बताया कि मृतक अजय मुखिया उसका साढ़ू था। वह रायपुर पुश्ता क्षेत्र में साथ रहते थे। राम वचन को शक था कि अजय उसकी पत्नी के साथ अवैध संबंध बनाना चाहता था।

सेक्टर-126 कोतवाली ने हत्या की घटना का खुलासा करते हुए दो आरोपियों को गिरतार कर लिया है। पुलिस ने महज 24 घंटे के भीतर हत्या की घटना का खुलासा करते हुए उनकी निशानदेही पर मृतका का मोबाइल फोन, एटीएम कार्ड और हत्या व शव छिपाने में इस्तेमाल किया गया ई-रिक्शा भी बरामद किया है।
बता दें कि, दो जनवरी को महिला ने पति अजय मुखिया (24 वर्ष) की हत्या की जानकारी पुलिस को दी थी। मुकदमा दर्ज कर पुलिस ने जांच शुरू की। जांच कर रही पुलिस ने तीन जनवरी को असगरपुर से रायपुर की तरफ जाने वाले पुश्ता रोड से राम वचन मांझी और साजन मांझी उर्फ सज्जन मांझी को गिरफ्तार कर लिया।
पुलिस ने बताया कि राम वचन ने बताया कि मृतक अजय मुखिया उसका साढ़ू था। वह रायपुर पुश्ता क्षेत्र में साथ रहते थे। राम वचन को शक था कि अजय उसकी पत्नी के साथ अवैध संबंध बनाना चाहता था। इसी को लेकर उनके बीच विवाद भी हुआ था। राम वचन ने करीब 20 दिन पहले अपने दूसरे साढ़ू साजन मांझी के साथ मिलकर अजय की हत्या की प्लानिंग की।
साजन ने अजय को अपने घर बुलाया था। जहां पहले दोनों ने शराब पी। उसके बाद दोनों उसे ग्राम असगरपुर ले गए। अधिक शराब पिलाने के बाद ई-रिक्शा से असगरपुर पुश्ता ले जाकर उसकी हत्या कर दी। सबूत मिटाने के लिए उसके शव को मिट्टी में दबा दिया। अगले दिन शव को दूसरी जगह ठिकाने लगाने के लिए उन्होंने अपने परिचित अशोक पुत्र आनंदी मांझी को भी शामिल कर लिया। तीनों ने शव को प्लास्टिक के बोरे में बांधा और ई-रिक्शा से घोड़ा फार्म के पास पुश्ता रोड किनारे एक गहरे नाले में फेंक दिया।




