×
Uncategorized

Noida: नोएडा एयरपोर्ट के शिलापट्ट से जेवर के विधायक का नाम गायब होने पर उठे सवाल, लोगों ने बताया अपमान

जेवर विधायक का नाम गायब होने का मामला सोशल मीडिया पर तूल पकड़ रहा है। साथ ही शिलापट्ट पर उत्तर प्रदेश के प्रदेशाध्यक्ष का नाम लिखने पर भी सोशल मीडिया पर सवाल उठाए जा रहे है।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन किया था। इस दौरान उसका शिलापट्ट भी सामने आया है। जिसका रिमोट का बटन दबाकर मोदी ने पर्दा हटाया था। उसे शिलापट्ट से जेवर के विधायक का नाम गायब मिला। नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट के शिलापट्ट पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, राज्यपाल आनंदीबेन पटेल, यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ, प्रदेशाध्यक्ष पंकज चौधरी, उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक, सांसद डॉ. महेश शर्मा और केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री किंजरापु राममोहन नायडू का नाम शामिल था।

जेवर विधायक का नाम गायब होने का मामला सोशल मीडिया पर तूल पकड़ रहा है। साथ ही शिलापट्ट पर उत्तर प्रदेश के प्रदेशाध्यक्ष का नाम लिखने पर भी सोशल मीडिया पर सवाल उठाए जा रहे है। लोगों की माने तो जेवर विधायक धीरेंद्र सिंह ने एयरपोर्ट के निर्माण में अहम भूमिका निभाई है। उन्होंने एयरपोर्ट के लिए जमीन अधिग्रहण प्रक्रिया के दौरान किसानों को एकजूट किया और उन्हें एयरपोर्ट से होने वाले विकास व अन्य मुद्दो पर समझाया। जिससे किसान अपनी जमीन को सरकार को देने के लिए तैयार हुए। किशोरपुर गांव के ग्रामीणों के मुताबिक, यह गांव प्रोजेक्ट के बिल्कुल ​नजदीक है। विधायक से उनका बहुत ही करीबी रिश्ता है। ऐसे में नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट के शिलापट्ट पर उनका नाम नहीं होने से विधायक अपमान बताया है। उन्होंने कहा कि भाजपा ने विधायक का ही नहीं, बल्कि पूरे जेवर क्षेत्र का भरोसा तोड़ा है।

Aashish Gupta

आशीष गुप्ता ने जागरण इंस्टिट्यूट ऑफ़ मैनेजमेंट एंड मास कम्युनिकेशन से पत्रकारिता का डिप्लोमा किया है और राजनीतिक विज्ञान में MA करने के बाद वह राष्ट्रीय सहारा, दैनिक जागरण जैसे देश के प्रमुख समाचार संस्थानों में कार्यरत रहे। 2015 में पीआर कंपनी मेक यू बिग मीडिया प्राइवेट की स्थापना करने के बाद 2021 में फ़ेडरल भारत की शुरुआत की।

Aashish Gupta

आशीष गुप्ता ने जागरण इंस्टिट्यूट ऑफ़ मैनेजमेंट एंड मास कम्युनिकेशन से पत्रकारिता का डिप्लोमा किया है और राजनीतिक विज्ञान में MA करने के बाद वह राष्ट्रीय सहारा, दैनिक जागरण जैसे देश के प्रमुख समाचार संस्थानों में कार्यरत रहे। 2015 में पीआर कंपनी मेक यू बिग मीडिया प्राइवेट की स्थापना करने के बाद 2021 में फ़ेडरल भारत की शुरुआत की।

Related Articles

Back to top button
Close