×
Uncategorized

Noida: सपा कार्यकर्ताओं की तरफ से निकाली गई ‘वोट बचाओ, देश बचाओ’ पदयात्रा, पुलिस के रोकने पर हुए नाराज

विकास जतन प्रधान के अनुसार, पिछले तीन दिनों से उनकी गतिविधियों पर नजर रखी जा रही थी।

जेवर विधानसभा क्षेत्र के दनकौर कस्बे में रविवार को ‘वोट बचाओ, देश बचाओ’ अभियान के तहत विकास जतन प्रधान के नेतृत्व में पदयात्रा निकाली गई। हालांकि, पदयात्रा कुछ दूर ही पहुंची थी कि पुलिस ने उसे रोक दिया। आयोजकों ने प्रशासन की कार्रवाई पर नाराजगी जताते हुए अभियान को दोबारा शुरू करने की बात कही है।

विकास जतन प्रधान के अनुसार, पिछले तीन दिनों से उनकी गतिविधियों पर नजर रखी जा रही थी। रविवार को प्रशासन ने भारी पुलिस बल के साथ उन्हें और उनके साथियों को उनके निवास पर रोकने का प्रयास किया। इसके बावजूद विकास प्रधान की टीम और समाजवादी पार्टी के जिलाध्यक्ष इन्दर प्रधान के प्रयासों से दनकौर में पदयात्रा निकाली गई। हालांकि, कुछ दूर चलने के बाद पुलिस ने इसे रोक दिया।

विकास जतन प्रधान ने कहा कि पुलिस की कार्रवाई उनके संघर्ष को नहीं रोक सकती। उन्होंने बताया कि सभी साथियों के साथ बैठक कर आगे की रणनीति तय की जाएगी और ‘वोट बचाओ, देश बचाओ’ अभियान के तहत पदयात्रा फिर से शुरू की जाएगी। उन्होंने वोट, संविधान और लोकतंत्र की रक्षा के लिए संघर्ष जारी रखने का संकल्प दोहराया।

इस दौरान सपा जिलाध्यक्ष इन्दर प्रधान, नरेंद्र नागर, लोकेश भाटी सलेमपुर, विपिन कसाना, बीरपाल नागर, हुकम सिंह भारतीय, महेश जाटव, यशपाल भाटी, विक्रम टोंगड़, विनोद लोहिया, रविन्द्र प्रधान, आशु नेताजी, आलोक नागर, बृजेश भाटी आदि मौजूद रहे।

Aashish Gupta

आशीष गुप्ता ने जागरण इंस्टिट्यूट ऑफ़ मैनेजमेंट एंड मास कम्युनिकेशन से पत्रकारिता का डिप्लोमा किया है और राजनीतिक विज्ञान में MA करने के बाद वह राष्ट्रीय सहारा, दैनिक जागरण जैसे देश के प्रमुख समाचार संस्थानों में कार्यरत रहे। 2015 में पीआर कंपनी मेक यू बिग मीडिया प्राइवेट की स्थापना करने के बाद 2021 में फ़ेडरल भारत की शुरुआत की।

Tags

Related Articles

Back to top button
Close