×
Uncategorized

Noida: जनगणना ड्यूटी में लापरवाही पर होगी FIR, इन्यूमेरेटर और सुपरवाइजर किए गए तैनात

ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण क्षेत्र में जनगणना कार्य को सुचारु रूप से संपन्न कराने के लिए व्यापक स्तर पर तैयारियां की गई हैं।

जनगणना 2027 के द्वितीय चरण का कार्य तेजी से आगे बढ़ रहा है। इसके तहत 16 नवंबर से 30 नवंबर तक स्वगणना का कार्य किया जा रहा है। इस दौरान नागरिक जनगणना पोर्टल पर जाकर अपनी और अपने परिवार से संबंधित जानकारी स्वयं दर्ज कर सकते हैं। प्रशासन की ओर से लोगों से स्वगणना प्रक्रिया में बढ़-चढ़कर भाग लेने की अपील की गई है।

ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण क्षेत्र में जनगणना कार्य को सुचारु रूप से संपन्न कराने के लिए व्यापक स्तर पर तैयारियां की गई हैं। नगर जनगणना अधिकारी और प्राधिकरण के एसीईओ सुमित यादव ने बताया कि जनगणना के लिए कुल 2436 इन्यूमेरेटर और 330 सुपरवाइजर की तैनाती की गई है। इन कर्मचारियों को अलग-अलग क्षेत्रों की जिम्मेदारी सौंपी गई है, ताकि निर्धारित समय में जनगणना का कार्य पूरा कराया जा सके।

वहीं, ऐसे इन्यूमेरेटर जिन्होंने अभी तक अपनी ड्यूटी प्राप्त नहीं की है और आवंटित कार्यक्षेत्र में जनगणना का कार्य शुरू नहीं किया है, उन्हें सख्त चेतावनी दी गई है। संबंधित कर्मचारियों को तत्काल अपना ड्यूटी पत्र प्राप्त कर आवंटित क्षेत्र में कार्य शुरू करने के निर्देश दिए गए हैं।

नगर जनगणना अधिकारी व एसीईओ सुमित यादव ने कहा है कि जनगणना जैसे महत्वपूर्ण राष्ट्रीय कार्य में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। निर्देशों का पालन नहीं करने वाले इन्यूमेरेटर के खिलाफ जनगणना अधिनियम के तहत एफआईआर दर्ज कराने सहित कानूनी कार्रवाई की जाएगी। ऐसी स्थिति में संबंधित कर्मचारी स्वयं जिम्मेदार होंगे। उन्होंने सभी संबंधित कर्मचारियों से निर्धारित समयसीमा में अपनी जिम्मेदारी का निर्वहन करने की अपील की है।

16 से 30 नवंबर तक चल रहे अभियान के अंतर्गत जिस भी सेक्टर या सोसाइटी के शत-प्रतिशत निवासी स्वगणना में शामिल होंगे, उनके ब्लॉक या सेक्टर प्रतिनिधि (आरडब्ल्यूए) को ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण के वरिष्ठ अधिकारियों की तरफ से सम्मानित किया जाएगा। एसीईओ और नगर जनगणना अधिकारी सुमित यादव ने सभी सेक्टर वासियों व आवासीय सोसाइटियों से इस अभियान में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेने की अपील की है।

Aashish Gupta

आशीष गुप्ता ने जागरण इंस्टिट्यूट ऑफ़ मैनेजमेंट एंड मास कम्युनिकेशन से पत्रकारिता का डिप्लोमा किया है और राजनीतिक विज्ञान में MA करने के बाद वह राष्ट्रीय सहारा, दैनिक जागरण जैसे देश के प्रमुख समाचार संस्थानों में कार्यरत रहे। 2015 में पीआर कंपनी मेक यू बिग मीडिया प्राइवेट की स्थापना करने के बाद 2021 में फ़ेडरल भारत की शुरुआत की।

Tags

Aashish Gupta

आशीष गुप्ता ने जागरण इंस्टिट्यूट ऑफ़ मैनेजमेंट एंड मास कम्युनिकेशन से पत्रकारिता का डिप्लोमा किया है और राजनीतिक विज्ञान में MA करने के बाद वह राष्ट्रीय सहारा, दैनिक जागरण जैसे देश के प्रमुख समाचार संस्थानों में कार्यरत रहे। 2015 में पीआर कंपनी मेक यू बिग मीडिया प्राइवेट की स्थापना करने के बाद 2021 में फ़ेडरल भारत की शुरुआत की।

Related Articles

Back to top button
Close