Noida: सेंट्रल नोएडा में दुष्कर्म के बाद नाबालिग छात्रा को बेल्ट से पीटा, चेहरे और गले पर मिले हैवानियत के निशान
उसे गंभीर हालत में उपचार के लिए जिम्स में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने मुठभेड़ के बाद मुख्य आरोपी रोहित उर्फ चंदा को गिरफ्तार कर लिया। उसके पैर में गोली लगी है।

सेंट्रल नोएडा में एक पांचवीं क्लास की छात्रा के साथ हैवानियत करने का मामला सामने आया है। आरोप है कि 11 वर्षीय नाबालिग का अपहरण कर उसके साथ दुष्कर्म किया गया। वारदात को अंजाम देने के बाद छात्रा को बेरहमी से बेल्ट से पीटा गया। उसके गले और चेहरे पर चोट के गंभीर निशान है। गंभीर हालत में उसे आरोपी ईस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेसवे के पास खेत में फेंककर फरार हो गए।
उसे गंभीर हालत में उपचार के लिए जिम्स में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने मुठभेड़ के बाद मुख्य आरोपी रोहित उर्फ चंदा को गिरफ्तार कर लिया। उसके पैर में गोली लगी है। वहीं, परिजनों ने वारदात में तीन से अधिक लोगों के शामिल होने की आशंका जताई है। पुलिस के मुताबिक, अभी तक की जांच में एक आरोपी की संलिप्तता सामने आई है। जांच की जा रही है, तथ्य सामने आने पर उसकेे आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
11 वर्षीय बच्ची के ननिहाल में पड़ोस में शादी समारोह के दौरान संगीत कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा था। छात्रा घटना के दौरान संगीत कार्यक्रम में नानी को मोबाइल फोन देने जा रही थी, वहां नहीं पहुंची तो उसकी खोजबीन शुरू हुई। बाद में वह गंभीर हालत में खेत में मिली थी। उससे दुष्कर्म के बाद जान से मारने की कोशिश की गई।



