×
Uncategorized

Noida: 2027 के विधानसभा चुनाव में वैश्य समाज को उचित प्रतिनिधित्व दें राजनीतिक दल: विनय अग्रवाल

वैश्य समाज में बड़ी संख्या में शिक्षित, योग्य और कर्मठ लोग हैं, जो जनसेवा और समाज के विकास में महत्वपूर्ण योगदान दे सकते हैं।

अंतरराष्ट्रीय वैश्य संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष विनय अग्रवाल ने सभी राजनीतिक दलों से आगामी 2027 के उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव में वैश्य समाज को उचित राजनीतिक प्रतिनिधित्व देने की मांग की है। उन्होंने कहा कि वैश्य समाज व्यापार, उद्योग, रोजगार सृजन, शिक्षा, चिकित्सा और समाजसेवा के माध्यम से राष्ट्र निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है। इसके बावजूद राजनीतिक प्रतिनिधित्व में समाज को उसकी भागीदारी के अनुरूप अवसर मिलना चाहिए।

विनय अग्रवाल ने कहा कि वैश्य समाज में बड़ी संख्या में शिक्षित, योग्य और कर्मठ लोग हैं, जो जनसेवा और समाज के विकास में महत्वपूर्ण योगदान दे सकते हैं। राजनीतिक दलों को विधानसभा चुनाव में ऐसे लोगों को टिकट देकर आगे आने का अवसर देना चाहिए। उन्होंने कहा कि वैश्य समाज की मांग किसी दूसरे वर्ग के अधिकारों के खिलाफ नहीं है, बल्कि लोकतंत्र में सभी समाजों को उचित प्रतिनिधित्व देने की भावना से जुड़ी है।

इस दौरान अंतरराष्ट्रीय वैश्य संगठन की ओर से सर्ववैश्य समाज को एक मंच पर लाने की पहल भी की गई। बैठक में वैश्य समाज के विभिन्न घटकों के प्रतिनिधियों ने भाग लेकर राजनीतिक प्रतिनिधित्व और समाज की एकजुटता को लेकर अपने विचार रखे।
बैठक में अग्रवाल वैश्य समाज से मूलचंद गुप्ता, भूपेंद्र मित्तल, नेत्रपाल अग्रवाल, बलराज गोयल, डॉ. विकास बंसल और जितेंद्र अग्रवाल शामिल हुए। जैन वैश्य समाज से डॉ. एसपी जैन, खंडेलवाल समाज से राकेश खंडेलवाल, माहेश्वरी समाज से जीसी माहेश्वरी, पोरवाल समाज से सुधीर पोरवाल, वार्ष्णेय समाज से मुकेश वार्ष्णेय, माथुर वैश्य समाज से संजय गुप्ता, चोसेनी समाज से मनोज गुप्ता, जायसवाल समाज से ललित जायसवाल, केसरवानी समाज से अमित केसरी, साहू समाज से कृष्णा साहू, रोनियार समाज से आईडी शाह, बरनवाल समाज से शैलेंद्र बरनवाल आदि शामिल हुए।

 

Aashish Gupta

आशीष गुप्ता ने जागरण इंस्टिट्यूट ऑफ़ मैनेजमेंट एंड मास कम्युनिकेशन से पत्रकारिता का डिप्लोमा किया है और राजनीतिक विज्ञान में MA करने के बाद वह राष्ट्रीय सहारा, दैनिक जागरण जैसे देश के प्रमुख समाचार संस्थानों में कार्यरत रहे। 2015 में पीआर कंपनी मेक यू बिग मीडिया प्राइवेट की स्थापना करने के बाद 2021 में फ़ेडरल भारत की शुरुआत की।

Tags

Aashish Gupta

आशीष गुप्ता ने जागरण इंस्टिट्यूट ऑफ़ मैनेजमेंट एंड मास कम्युनिकेशन से पत्रकारिता का डिप्लोमा किया है और राजनीतिक विज्ञान में MA करने के बाद वह राष्ट्रीय सहारा, दैनिक जागरण जैसे देश के प्रमुख समाचार संस्थानों में कार्यरत रहे। 2015 में पीआर कंपनी मेक यू बिग मीडिया प्राइवेट की स्थापना करने के बाद 2021 में फ़ेडरल भारत की शुरुआत की।

Related Articles

Back to top button
Close