Noida: यूपी में चली तबादला एक्सप्रेस, सेंट्रल जोन के डीसीपी भेजे गए महाराजगंज, स्वतंत्रता सेनानियों की मूर्तियां गिराने वाले SP बदले
एटा जिले में वर्ष 2019 में डायरेक्ट आईपीएस अधिकारी स्वप्निल ममगई की तैनाती हुई थी।
उत्तर प्रदेश सरकार ने सोमवार को बड़ी संख्या में 27 IPS अधिकारियों का ट्रांसफर किया है। इनमें शाहजहांपुर के SP भी शामिल हैं, जो तीन स्वतंत्रता सेनानियों की मूर्तियां गिराने के विवाद में फंसे थे। शाहजहांपुर के पुलिस सुपरिटेंडेंट राजेश द्विवेदी को अलीगढ़ में PAC की 38वीं बटालियन का कमांडेंट बनाया गया। वहीं, उनकी जगह फिरोजाबाद के पुलिस सुपरिटेंडेंट सौरभ दीक्षित को लाया गया।
सेंट्रल जोन के डीसीपी शक्ति मोहन अवस्थी का भी तबादला किया गया है। एटा जिले के एसएसपी को बदला दिया गया है। 2016 बैच के आईपीएस अधिकारी इलामारन को एटा का नया एसएसपी नियुक्त किया गया है। वहीं, वर्तमान एसएसपी श्याम नारायण सिंह का तबादला कर उन्हें SDRF लखनऊ का सेनानायक बनाया गया है।
एटा जिले में वर्ष 2019 में डायरेक्ट आईपीएस अधिकारी स्वप्निल ममगई की तैनाती हुई थी। उनके बाद अब इलामारन दूसरे डायरेक्ट आईपीएस अधिकारी होंगे, जिन्हें जिले में एसएसपी का पदभार सौंपा गया है। ऐसे में उनकी तैनाती को प्रशासनिक और पुलिस महकमे में अहम बदलाव के रूप में देखा जा रहा है।
प्रेस विज्ञाप्ति जारी कर शासन ने कहा कि यह तबादले प्रशासनिक जरूरत और कानून-व्यवस्था को और मजबूत करने के उद्देश्य से किए गए हैं। विशेषज्ञों का मानना है कि लगातार हो रहे अपराधों पर नियंत्रण और प्रशासनिक कार्यों को तेज करने के लिए इस तरह के फेरबदल समय-समय पर किए जाते हैं।
शक्ति मोहन अवस्थी (IPS-2019) – पुलिस उपायुक्त गौतमबुद्धनगर कमिश्नरेट से पुलिस अधीक्षक महाराजगंज बनाए गए।
विश्वजीत श्रीवास्तव (IPS-2017) – पुलिस उपायुक्त लखनऊ से पुलिस अधीक्षक बहराइच नियुक्त।
राकेश सिंह यादव (IPS-2018) – सेनानायक 38वीं वाहिनी पीएसी अलीगढ़ से पुलिस अधीक्षक अमरोहा बनाए गए।
विजय कुमार सिंह (IPS-2018) – एसपी एटीएस लखनऊ से पुलिस अधीक्षक जालौन नियुक्त।
शशांक सिंह (IPS-2019) – पुलिस उपायुक्त लखनऊ से पुलिस अधीक्षक महोबा बनाए गए।
डॉ. दीक्षा शर्मा (IPS-2017) – पुलिस अधीक्षक रामपुर से पुलिस उपायुक्त, लखनऊ कमिश्नरेट बनाई गईं।
लिपुण अग्रवाल (IPS-2017) – पुलिस उपायुक्त लखनऊ से सेनानायक, 9वीं वाहिनी पीएसी मुरादाबाद नियुक्त।
कमलेश बहादुर (IPS-2017) – सेनानायक 49वीं वाहिनी पीएसी गौतमबुद्धनगर से पुलिस अधीक्षक मऊ बनाए गए।




