×
Uncategorized

Noida: नोएडा विधायक पंकज सिंह का बड़ा कदम, बोर्ड बैठक में फ्लैट बॉयर्स और किसानों की समस्या सुलझाना को प्राथमिकता

अवस्थापना एवं औद्योगिक विकास आयुक्त दीपक कुमार और नोएडा प्राधिकरण के सीईओ कृष्णा करुणेश से विधायक पंकज सिंह ने बातचीत की।

नोएडा और ग्रेटर नोएडा में फ्लैट खरीदारों की बड़ी समस्या है। लाखों खरीदार आज भी अपने आशियाना की तलाश में है। बड़ी संख्या में घर खरीदार अभी मालिकाना हक पाने के लिए कोर्ट की शरण में भी है। इसी बीच नोएडा के विधायक पंकज सिंह ने अहम पहल की है। लंबे समय से चली आ रही किसानों और फ्लैट खरीदारों की समस्या को उन्होंने आगामी बोर्ड में उठाने की बात कही है।

बता दें कि, अवस्थापना एवं औद्योगिक विकास आयुक्त दीपक कुमार और नोएडा प्राधिकरण के सीईओ कृष्णा करुणेश से विधायक पंकज सिंह ने बातचीत की। इस दौरान उन्होंने किसानों की लंबित मांगें, बढ़ा हुआ मुआवजा, विकसित पांच और दस प्रतिशत भूखंडों का आवंटन है। इसके अलावा हजारों फ्लैट खरीदारों की रजिस्ट्री संबंधी समस्याओं को भी प्रमुखता से उठाया है।

बिल्डर और प्राधिकरण के बीच विवादों के कारण अपने मालिकाना हक का इंतजार कर रहे हैं। वरिष्ठ अधिकारियों ने विधायक को छह अप्रैल को होने वाली बोर्ड बैठक में किसानों और फ्लैट खरीदारों के मुद्दे को प्राथमिकता से रखने का आश्वासन दिया है। साथ ही विधायक ने प्राधिकरण के अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक कर लंबित और नए प्रोजेक्ट्स पर काम शुरू करने के कड़े निर्देश दिए थे।

पंकज सिंह ने कहा कि किसानों की लंबित मांगों और फ्लैट बायर्स की रजिस्ट्री समस्याओं को लेकर आईडीसी और नोएडा के सीईओ से सकारात्मक चर्चा की है। उन्होंने कहा कि लोगों की समस्या का समाधान हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता है।

 

Aashish Gupta

आशीष गुप्ता ने जागरण इंस्टिट्यूट ऑफ़ मैनेजमेंट एंड मास कम्युनिकेशन से पत्रकारिता का डिप्लोमा किया है और राजनीतिक विज्ञान में MA करने के बाद वह राष्ट्रीय सहारा, दैनिक जागरण जैसे देश के प्रमुख समाचार संस्थानों में कार्यरत रहे। 2015 में पीआर कंपनी मेक यू बिग मीडिया प्राइवेट की स्थापना करने के बाद 2021 में फ़ेडरल भारत की शुरुआत की।

Aashish Gupta

आशीष गुप्ता ने जागरण इंस्टिट्यूट ऑफ़ मैनेजमेंट एंड मास कम्युनिकेशन से पत्रकारिता का डिप्लोमा किया है और राजनीतिक विज्ञान में MA करने के बाद वह राष्ट्रीय सहारा, दैनिक जागरण जैसे देश के प्रमुख समाचार संस्थानों में कार्यरत रहे। 2015 में पीआर कंपनी मेक यू बिग मीडिया प्राइवेट की स्थापना करने के बाद 2021 में फ़ेडरल भारत की शुरुआत की।

Related Articles

Back to top button
Close