×
Uncategorized

Noida: शहरवासियों को स्वच्छ पेयजल मुहैया कराने के लिए चलेगा अभियान, जानें कब होगी आपके क्षेत्र में जलाशयों की सफाई

स्वच्छ पानी की आपूर्ति को देखते हुए ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण के सीईओ एनजी रवि कुमार ने जल विभाग को सभी भूमिगत जलाषयों की सफाई कराने के निर्देश दिए हैं।

ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण ने पानी की स्वच्छता के मद्देनजर भूमिगत जलाशयों की सफाई कराने का निर्णय लिया है। जलाषयों की सफाई की शुरुआत 15 सितंबर से ओमीक्राॅन वन से होगी। प्राधिकरण ने सभी जलाशयों की सफाई के लिए तिथिवार शेड्यूल जारी कर दिया है। प्राधिकरण स्वच्छ जलापूर्ति के लिए तय समयावधि में जलाशयों की सफाई कराता रहता है।

स्वच्छ पानी की आपूर्ति को देखते हुए ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण के सीईओ एनजी रवि कुमार ने जल विभाग को सभी भूमिगत जलाषयों की सफाई कराने के निर्देश दिए हैं। जल विभाग ने जलाशयों की सफाई के लिए तिथिवार षेड्यूल जारी कर दिया है। षेड्यूल को ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण की वेबसाइट पर भी अपलोड किया जाएगा। तय शेड्यूल के हिसाब से जलाषयों की सफाई कराई जाएगी। इस दौरान संबंधित एरिया में पानी का प्रेषर कम रहेगा। अगर कहीं पानी नहीं पहुंचता है तो टैंकर भी मंगवा सकते हैं। इसके लिए जल विभाग की तरफ से संपर्क नंबर भी जारी कर दिए गए हैं।

साथ ही प्राधिकरण ने सभी बिल्डरों/अपार्टमेंट ओनर एसोसिएशन को पत्र लिखकर सोसाइटी परिसर में बने जलाषयों की सफाई कराने के भी निर्देष दिए हैं। ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण के एसीईओ सुनील कुमार सिंह ने ग्रेटर नोएडावासियों से अपील की है कि जलाशयों की सफाई केे दौरान पानी का प्रेशर कम रह सकता है। पानी को ड्रम आदि में पहले से ही स्टोर कर लें। पानी की खपत कम करें। जलाषयों की सफाई के दौरान प्राधिकरण का सहयोग करें।

भूमिगत जलाशयों की सफाई के लिए शेड्यूल
15 से 17 सितंबर-ओमीक्राॅन वन
21 से 23 सितंबर-ओमीक्राॅन वन ए, ईडब्ल्यूएस सोसाइटी
24 से 26 सितंबर-ओमीक्राॅन वन ए, जीएच-03 सोसाइटी
28 से 30 सितंबर-म्यू टू
01 से 3 अक्तूबर-लोटस वैली सोसाइटी
05 से 7 अक्तूबर-सेक्टर ज्यू वन, ईब्ल्यूएस सोसायटी
8 से 10 अक्तूबर-सेक्टर-36 और 37
12 से 14 अक्तूबर-बीएचएस-16 सोसाइटी
15 से 17 अक्तूबर-अल्फा वन व टू
19 से 21 अक्तूबर-ग्रेटर नोएडा स्पोट्र्स काॅम्पलेक्स
22 से 24 अक्तूबर-गामा वन, गामा टू, बीटा वन, बीटा टू
26 से 28 अक्तूबर-डेल्टा वन, टू व थ्री
29 से 31 अक्तूबर-सेक्टर म्यू वन ईडब्ल्यूएस सोसाइटी
02 से 04 नवंबर-चाई-4 ईडब्ल्यूएस सोसाइटी
05 से 7 नवंबर-एससी/एसटी हाॅस्टल
12 से 14 नवंबर-सेक्टर 10 ईडब्ल्यूएस सोसाइटी
16 से 18 नवंबर-बालक इंटर काॅलेज
19 से 21 नवंबर-सेक्टर-3 ईडब्ल्यूएस सोसाइटी
25 से 27 नवंबर-संकल्प सोसाइटी

पानी की दिक्कत हो तो इन नंबरों पर करें काॅल
पानी की दिक्कत होने पर ग्रेटर नोएडा के निवासी इन नंबरों, 7011880693, 8923799737, 9811839456, 8285944793, 9873763995, 9899331572, 9654302913, 8130504019, 8377911380 और 9871090100 पर काॅल कर सकते हैं।

Aashish Gupta

आशीष गुप्ता ने जागरण इंस्टिट्यूट ऑफ़ मैनेजमेंट एंड मास कम्युनिकेशन से पत्रकारिता का डिप्लोमा किया है और राजनीतिक विज्ञान में MA करने के बाद वह राष्ट्रीय सहारा, दैनिक जागरण जैसे देश के प्रमुख समाचार संस्थानों में कार्यरत रहे। 2015 में पीआर कंपनी मेक यू बिग मीडिया प्राइवेट की स्थापना करने के बाद 2021 में फ़ेडरल भारत की शुरुआत की।

Tags

Aashish Gupta

आशीष गुप्ता ने जागरण इंस्टिट्यूट ऑफ़ मैनेजमेंट एंड मास कम्युनिकेशन से पत्रकारिता का डिप्लोमा किया है और राजनीतिक विज्ञान में MA करने के बाद वह राष्ट्रीय सहारा, दैनिक जागरण जैसे देश के प्रमुख समाचार संस्थानों में कार्यरत रहे। 2015 में पीआर कंपनी मेक यू बिग मीडिया प्राइवेट की स्थापना करने के बाद 2021 में फ़ेडरल भारत की शुरुआत की।

Related Articles

Back to top button
Close