×
Uncategorized

Noida: ग्रेनो वेस्ट से सीधा जेवर एयरपोर्ट तक चलेंगी इलेक्ट्रिक बसें, भीषण गर्मी में शहर को मिलेगी भरपूर बिजली

ग्रेनो प्राधिकरण बोर्ड ने सिटी बस सेवा के रूप में 15 इलेक्ट्रिक बसें चार रूटों पर चलाने को मंजूरी दे दी है। इन बसों का संचालन यूपी रोडवेज करेगा।

ग्रेटर नोएडा के औद्योगिक इकाइयों के लिए भरपूर बिजली उपलब्ध हो सकेगी। ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण सेक्टर ईकोटेक-10 में उद्योगों के लिए 220 केवी सबस्टेषन बनाने का निर्णय लिया है। इसके लिए 8945 वर्ग मीटर जमीन आरक्षित की गई है। शनिवार को ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण बोर्ड ने इस पर मुहर लगा दी है। इससे पहले यहां 132/33 केवी सब स्टेशन प्रस्तावित किया गया था। इस बिजलीघर के बनने से उद्योगोें की वर्तमान के साथ ही भविष्य में बिजली की खपत भी पूरी हो सकेगी। साथ ही आसपास के रिहायशी एरिया में भी बिजली की कमी नहीं रहेगी।

ग्रेटर नोएडा के चार रूटों पर चलेंगी 15 ईवी बसें
ग्रेनो प्राधिकरण बोर्ड ने सिटी बस सेवा के रूप में 15 इलेक्ट्रिक बसें चार रूटों पर चलाने को मंजूरी दे दी है। इन बसों का संचालन यूपी रोडवेज करेगा। फिलहाल छह माह के लिए इसे शुरू किया जा रहा है। छह माह के लिए बसों के संचालन पर 1.80 करोड़ रुपये खर्च होंगे, जिसे ग्रेनो प्राधिकरण वहन करेगा। पहला रूट चार मूर्ति चौक से सूरजपुर टी प्वाइंट और परी चौक होते हुए जेवर एयरपोर्ट तक होगा। इस रूट पर 4 बसें चलेंगी। दूसरा रूट चार मूर्ति चौक से 130 मीटर रोड और जिम्स होते हुए नोएडा एयरपोर्ट तक होगा।

इस रूट पर भी चार बसें चलेंगी। तीसरा रूट मकौड़ा रोटरी से नासा पार्किंग और सेक्टर पी-7 होते हुए जेवर एयरपोर्ट तक होगा। इस रूट पर भी चार बसें चलेंगी और चौथा रूट औद्योगिक सेक्टर 16 से तिलपता रोटरी, स्वर्णनगरी, यथार्थ हॉस्पिटल और जीबीयू होते हुए जेवर एयरपोर्ट तक होगा। इस रूट पर 3 बसें चलेंगी। बता दें कि इससे पहले भी सिटी बस सेवा शुरू की गई थी, लेकिन सवारी न मिलने के कारण इसे बंद कर दिया गया था। नोएडा एयरपोर्ट शुरू होने से इस बार सवारियों के मिलने की उम्मीद है। इन बसों के चलने से लोगों को काफी सुविधा हो जाएगी। इलेक्ट्रिक बसों से आवाजाही की सुविधा भी होगी और प्रदूषण भी नहीं होगा।

 

 

Aashish Gupta

आशीष गुप्ता ने जागरण इंस्टिट्यूट ऑफ़ मैनेजमेंट एंड मास कम्युनिकेशन से पत्रकारिता का डिप्लोमा किया है और राजनीतिक विज्ञान में MA करने के बाद वह राष्ट्रीय सहारा, दैनिक जागरण जैसे देश के प्रमुख समाचार संस्थानों में कार्यरत रहे। 2015 में पीआर कंपनी मेक यू बिग मीडिया प्राइवेट की स्थापना करने के बाद 2021 में फ़ेडरल भारत की शुरुआत की।

Aashish Gupta

आशीष गुप्ता ने जागरण इंस्टिट्यूट ऑफ़ मैनेजमेंट एंड मास कम्युनिकेशन से पत्रकारिता का डिप्लोमा किया है और राजनीतिक विज्ञान में MA करने के बाद वह राष्ट्रीय सहारा, दैनिक जागरण जैसे देश के प्रमुख समाचार संस्थानों में कार्यरत रहे। 2015 में पीआर कंपनी मेक यू बिग मीडिया प्राइवेट की स्थापना करने के बाद 2021 में फ़ेडरल भारत की शुरुआत की।

Related Articles

Back to top button
Close