×
Uncategorized

Noida: दुनिया में उथल पुथल के बीच नहीं बढ़ाए जाए टोल के दाम, भाजपा विधायक ने जेवर एयरपोर्ट की वजह से की बड़ी मांग

विधायक धीरेंद्र सिंह ने कहा कि वर्तमान समय में दुनिया में संवेदनशील आर्थिक एवं भू-राजनीतिक परिस्थितियों से गुजर रहा है।

वर्तमान वैश्विक एवं राष्ट्रीय आर्थिक परिस्थितियों की वजह से यमुना एक्सप्रेस—वे पर टोल बढ़ोतरी पर जेवर विधायक ने गंभीर चिंता व्यक्त की है। इस संबंध में विधायक ने यमुना प्राधिकरण के सीईओ को एक पत्र भेजा है। जिसमें उन्होंने टोल न बढ़ाने की मांग की है।

विधायक धीरेंद्र सिंह ने कहा कि वर्तमान समय में दुनिया में संवेदनशील आर्थिक एवं भू-राजनीतिक परिस्थितियों से गुजर रहा है। पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर कच्चे तेल की कीमतों का असर भारत और अन्य देशों की अर्थव्यवस्था पर पड़ रहा है। देश में पहले से ही ईंधन, परिवहन और दैनिक उपयोग की वस्तुओं की कीमतों में बढ़ोतरी होने से आमलोगों आर्थिक समस्या से जूझ रहे है।

जेवर विधायक ने कहा कि “ऐसे समय में यमुना पर टोल शुल्क में वृद्धि लाखों दैनिक यात्रियों, किसानों, विद्यार्थियों, कर्मचारियों, छोटे व्यापारियों एवं उद्योगों पर अतिरिक्त आर्थिक बोझ डालेगी।

नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट, औद्योगिक निवेश और विकास परियोजनाओं के कारण भविष्य में एक्सप्रेसवे पर यातायात एवं राजस्व में स्वाभाविक वृद्धि होने की प्रबल संभावना पहले से मौजूद है। उन्होंने प्राधिकरण एवं राज्य सरकार से अपील की है कि जनहित, महंगाई और वर्तमान आर्थिक परिस्थितियों को ध्यान में रखते हुए प्रस्तावित टोल वृद्धि पर पुनर्विचार किया जाए और उसे निरस्त किया जाए।

Aashish Gupta

आशीष गुप्ता ने जागरण इंस्टिट्यूट ऑफ़ मैनेजमेंट एंड मास कम्युनिकेशन से पत्रकारिता का डिप्लोमा किया है और राजनीतिक विज्ञान में MA करने के बाद वह राष्ट्रीय सहारा, दैनिक जागरण जैसे देश के प्रमुख समाचार संस्थानों में कार्यरत रहे। 2015 में पीआर कंपनी मेक यू बिग मीडिया प्राइवेट की स्थापना करने के बाद 2021 में फ़ेडरल भारत की शुरुआत की।

Related Articles

Back to top button
Close