Noida: शहर में चलेंगी 10 डबल डेकर इलेक्ट्रिक बसें, 10 रुपये होगा किराया
बसों का संचालन 15-15 मिनट के अंतराल पर किया जाएगा। 45 बसें नियमित रूप से चलेंगी। साथ ही 10 डबल डेकर इलेक्ट्रिक बसें भी शामिल होंगी।

नोएडा और ग्रेटर नोएडा में सिटी बस सेवा शुरू होने का रास्ता साफ करते हुए जल्द ही एमओयू साइन की तैयारी की जा रही है। पहले चरण में चलाई जाने वाली 50 इलेक्ट्रिक बसों के लिए नोएडा प्राधिकरण और उत्तर प्रदेश राज्य सड़क परिवहन निगम (UPSRTC) के बीच एओयू साइन होगा। जिसका न्यूनतम किराया 10 रुपये रखने का प्रस्ताव है। मई अंत शुरू होने वाली बस सेवा पूरी तरह डिजिटल होगी।
मोबाइल ऐप के जरिए यात्री ऑनलाइन टिकट बुक कर सकेंगे। मासिक और वार्षिक पास की सुविधा भी ऐप पर उपलब्ध होगी। पूरी व्यवस्था पेपरलेस रहेगी। इन बसों के संचालन से नोएडा, ग्रेटर नोएडा, दिल्ली, गाजियाबाद और जेवर एयरपोर्ट तक होगा। अधिकारियों के मुताबिक, पहले चरण में करीब 2 लाख लोगों को इस बस सेवा का लाभ मिलेगा।जिन क्षेत्रों में पब्लिक ट्रांसपोर्ट की कमी है, उन इलाकों में अब आसानी के साथ बस सेवा संचालित की जानी है।
बसों का संचालन 15-15 मिनट के अंतराल पर किया जाएगा। 45 बसें नियमित रूप से चलेंगी। साथ ही 10 डबल डेकर इलेक्ट्रिक बसें भी शामिल होंगी। यह नोएडा के बॉटेनिकल गार्डन से परी चौक तक बसें चलाई जाएगी। मोरना डिपो में भी चार्जिंग पॉइंट तैयार किए जा चुके हैं। ये बसें दिल्ली के सराय काले खां, आनंद विहार ISBT और गाजियाबाद तक भी जाएंगी। बॉटेनिकल गार्डन से ग्रेटर नोएडा वेस्ट, बॉटेनिकल गार्डन से जेवर एयरपोर्ट, बॉटेनिकल गार्डन से सेक्टर-62 और बॉटेनिकल गार्डन से ग्रेटर नोएडा तक बसों को चलाए जाना है।



