Noida: IIT की नौकरी छोड़कर बना साधु, मथुरा में युवतियों को बनाने लगा हवस का शिकार, मोबाइल से बरामद हुई अश्लील वीडियो
आरोपी ने अपना नाम अभिषेक मिश्रा की जगह नारायण दास नाम रखा और एक मकान खरीदकर उसमें आश्रम बना लिया। उसमें प्रवचन देने लगा।

मथुरा के गोवर्धन से आईआईटी रुड़की इंजीनियरिंग कॉलेज से मैकेनिकल इंजीनियर की पढ़ाई करने वाले एक फर्जी साधु को गिरफ्तार किया गया है। उसने रुड़की से इंजीनियर की पढ़ाई पूरी करने के बाद 20 लाख रुपये के सालाना पैकेज पर नौकरी की। लेकिन कुछ ही दिनों बाद उसे छोड़कर मथुरा आ गया। यहां उसने गोरखधंधा चालू कर दिया।
आरोपी ने अपना नाम अभिषेक मिश्रा की जगह नारायण दास नाम रखा और एक मकान खरीदकर उसमें आश्रम बना लिया। उसमें प्रवचन देने लगा। ऑनलाइन प्रवचन भी देता था। गोवर्धन की परिक्रमा लगाता था। आसपास के लोग बड़े प्रभावित थे। गौड़ संप्रदाय का टीका माथे पर लगाता था। इसकी आड़ में युवतियों को फंसाता था। उन्हें नशा करवाता और फिर दुष्कर्म करने के बाद ब्लेकमेल करने लगता था। गांजा और अफीम के नशे के बाद लड़कियों को होश नहीं रहता था। उसने कई बीटेक कोर्स कर चुकी लड़कियों को शिकार बनाया।
एक नर्सिंग छात्रा को मकान में बुलाया। दूध पीने को दिया जिसमें नशा था। उसके बाद दुष्कर्म किया और फिर वीडियो भेज कर 5 लाख रुपये मांगे। छात्रा छत्तीसगढ़ की रहने वाली थी। वो घर गई और सारी दास्तान बहन को बताई। बहन ने मथुरा आकर पुलिस से संपर्क किया और जब पुलिस पकड़ने पहुंची तो लोगों ने विरोध किया। हालांकि उसकी हकीकत जानने के बाद उन्हें एहसास हुआ कि नारायण दास संत समाज को बदनाम कर रहा था।
आरोपी आरोपी अभिषेक मूल रूप से ओडिशा का रहने वाला है। उसने साल 2021 में रुड़की से बीटेक की डिग्री हासिल की। आरोपी के मोबाइल से एक दर्जन से अधिक युवतियों की अश्लील तस्वीरें और वीडियो बरामद हुई हैं।




