×
उत्तर प्रदेशगौतम बुद्ध नगरग्रेटर नोएडानोएडानोएडा वेस्टराजनीति

दनकौर में भाकियू की समीक्षा बैठक सम्पन्न, हरिद्वार शिविर व महापंचायत की तैयारियों पर मंथन

नोएडा – भारतीय किसान यूनियन की एक महत्वपूर्ण समीक्षा बैठक दनकौर में आयोजित की गई, जिसकी अध्यक्षता वरिष्ठ किसान नेता राजाराम प्रधान ने तथा संचालन सुनील प्रधान ने किया। बैठक में किसानों की ज्वलंत समस्याओं, संगठन विस्तार एवं आगामी आंदोलनों की रणनीति पर विस्तार से चर्चा हुई।

बैठक में निर्णय लिया गया कि 15 से 18 जून तक हरिद्वार में आयोजित होने वाले किसान शिविर को ऐतिहासिक स्वरूप दिया जाएगा। शिविर में देशभर से किसान प्रतिनिधि भाग लेंगे। टेंट, भोजन, आवास एवं स्वयंसेवकों की व्यवस्थाओं को अंतिम रूप दिया गया। सभी कार्यकर्ताओं से अपने-अपने झंडे एवं डंडे साथ लाने का आह्वान किया गया। शिविर में संगठन का विस्तृत लेखा-जोखा भी प्रस्तुत किया जाएगा।

बैठक में यह भी तय किया गया कि हरिद्वार शिविर के उपरांत 18 जून के बाद गौतमबुद्ध नगर में एक विशाल किसान महापंचायत आयोजित की जाएगी। महापंचायत में किसानों को 10 प्रतिशत आबादी प्लॉट, लंबित आबादी निस्तारण, बढ़ी हुई बिजली दरों सहित अन्य किसान हितों के मुद्दों पर निर्णायक संघर्ष की रणनीति बनाई जाएगी।

भारतीय किसान यूनियन ने प्रशासन को चेतावनी देते हुए कहा कि किसानों की प्रमुख मांगों—64.7 प्रतिशत अतिरिक्त मुआवजा, 10 प्रतिशत आबादी प्लॉट, आबादी निस्तारण, खाद की कालाबाजारी पर रोक तथा नहरों में पर्याप्त पानी की उपलब्धता—का समाधान आठ दिनों के भीतर किया जाए। अन्यथा किसान बड़े स्तर पर आंदोलन शुरू करेंगे, जिसकी पूरी जिम्मेदारी शासन-प्रशासन की होगी।

संगठन विस्तार को लेकर भी महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए। पदाधिकारियों को निर्देश दिए गए कि प्रत्येक गांव में संगठन की इकाई का गठन शीघ्र पूरा किया जाए। साथ ही युवाओं को संगठन से जोड़ने और किसान मुद्दों के प्रति जागरूक करने के लिए “किसान युवा संवाद” अभियान चलाया जाएगा।

भारतीय किसान यूनियन के राष्ट्रीय महामंत्री पवन खटाना ने कहा कि किसान लंबे समय से अपनी जायज मांगों को लेकर संघर्ष कर रहे हैं, लेकिन सरकार और प्रशासन उनकी समस्याओं के समाधान के प्रति गंभीर नहीं हैं। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि किसानों की मांगों का शीघ्र समाधान नहीं किया गया तो हरिद्वार शिविर से राष्ट्रीय अध्यक्ष के नेतृत्व में बड़े आंदोलन और महापंचायत की घोषणा की जाएगी।

बैठक में राजे प्रधान, धनीराम मास्टर, अनित कसाना, सुरेंद्र नागर, बेली भाटी, शमशाद सैफी, अकबर अली, धर्मपाल सिंह, ताराचंद, अशोक कुमार, चंद्रपाल सिंह, अजीत अधाना, ऋषि शर्मा, राजपाल सिंह, ऋषि सिंह, हनीफ लाला चौधरी, संदीप खटाना, योगेश भाटी, नवनीत खटाना, बृजपाल सिंह, सनी तंवर, अनिल धामा, अमित आदित्य शर्मा, मनीष सिंह, अमित जैलदार, सचिन, संदीप एडवोकेट, सचिन कसाना, अनिल, अमित डेढ़ा, गुलफाम, राकेश चौधरी, कपिल तंवर, चिराग बैसला, परविंदर मावी, लाला यादव, प्रकाश फौजी, केशव शर्मा, विजेंद्र सिंह लाल पीलवान, इंद्रजीत, इंद्रीश चेची, सरवर हुसैन, सुभाष, अर्जुन प्रधान, सूरज भाटी, कालू भाटी, विदुर भाटी, सतै भाटी, सुरेंद्र सिंह, गजेंद्र चौधरी, शाकीर सैफी, जीते गुर्जर, गुल्लू अट्टा, धर्मेंद्र भाटी, रामकुमार शर्मा, आलोक शर्मा, सुरेश नागर, वीरपाल नागर, हसरत सहित सैकड़ों किसान एवं पदाधिकारी उपस्थित रहे।

Vishnu Pratap

मेरा नाम विष्णु प्रताप है। मेरा जन्म 18 मई 2004 को उत्तर प्रदेश के एटा जिले में हुआ। पत्रकारिता मेरे लिए सिर्फ एक करियर नहीं, बल्कि एक जुनून है। वर्तमान में मैं Federal Bharat News में रिपोर्टर के रूप में कार्यरत हूं। मुझे अंतरराष्ट्रीय संबंध, इतिहास, राजनीति, युद्ध से जुड़ी खबरें, बिज़नेस और NGO से संबंधित विषयों में गहरी रुचि है। खाली समय में मुझे पढ़ना और अपने दोस्तों के साथ समय बिताना अच्छा लगता है।

Vishnu Pratap

मेरा नाम विष्णु प्रताप है। मेरा जन्म 18 मई 2004 को उत्तर प्रदेश के एटा जिले में हुआ। पत्रकारिता मेरे लिए सिर्फ एक करियर नहीं, बल्कि एक जुनून है। वर्तमान में मैं Federal Bharat News में रिपोर्टर के रूप में कार्यरत हूं। मुझे अंतरराष्ट्रीय संबंध, इतिहास, राजनीति, युद्ध से जुड़ी खबरें, बिज़नेस और NGO से संबंधित विषयों में गहरी रुचि है। खाली समय में मुझे पढ़ना और अपने दोस्तों के साथ समय बिताना अच्छा लगता है।

Related Articles

Back to top button
Close