Noida: विश्व रक्तदाता दिवस पर यथार्थ और अग्रसेन भवन किया गया ब्लड कैंप का आयोजन, मरीजों को दिया जा सकता नया जीवन
ल्थ टॉक में वरिष्ठ सलाहकार डॉ. पल्लव मिश्रा ने रक्तदान से जुड़े कई महत्वपूर्ण पहलुओं पर जानकारी दी। उन्होंने कहा कि रक्तदान एक ऐसा कार्य है जो किसी व्यक्ति को नया जीवन दे सकता है।

विश्व रक्तदाता दिवस के अवसर पर नोएडा के यथार्थ अस्पताल में दो दिवसीय रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। इस दौरान बड़ी संख्या में लोगों ने रक्तदान कर जरूरतमंद मरीजों की मदद के लिए अपना योगदान दिया। शिविर का आयोजन अस्पताल के ब्लड सेंटर में किया गया, जहां अस्पताल के डॉक्टरों, कर्मचारियों, स्थानीय निवासियों और सामाजिक संगठनों के सदस्यों ने हिस्सा लिया। कार्यक्रम का उद्देश्य लोगों को रक्तदान के प्रति जागरूक करना और सुरक्षित रक्त की उपलब्धता सुनिश्चित करना था।
हेल्थ टॉक में वरिष्ठ सलाहकार डॉ. पल्लव मिश्रा ने रक्तदान से जुड़े कई महत्वपूर्ण पहलुओं पर जानकारी दी। उन्होंने कहा कि रक्तदान एक ऐसा कार्य है जो किसी व्यक्ति को नया जीवन दे सकता है। स्वस्थ व्यक्ति के लिए रक्तदान पूरी तरह सुरक्षित है और इससे किसी प्रकार की कमजोरी नहीं आती। समाज में आज भी रक्तदान को लेकर कई भ्रांतियां हैं, जिन्हें दूर करना जरूरी है। उन्होंने बताया कि हादसों, बड़ी सर्जरी, कैंसर उपचार, थैलेसीमिया और अन्य गंभीर बीमारियों के दौरान रक्त की लगातार जरुरत होती है। ऐसे में नियमित रक्तदान करने वाले लोगों की भूमिका बहुत अहम होती है।
रक्तदान शिविर में 61 यूनिट रक्त हुआ एकत्र
श्री महाराजा अग्रसेन वैश्य सेवा समिति की तरफ से स्वर्ण नगरी स्थित अग्रसेन भवन में वर्ल्ड ब्लड डोनर डे के अवसर पर आयोजित स्वैच्छिक रक्तदान शिविर में 61 बहुमूल्य यूनिट रक्त एकत्र हुआ।
समिति के अध्यक्ष लक्ष्मण सिंघल ने बताया कि भारत विकास परिषद, रोटरी क्लब ग्रीन ग्रेटर नोएडा और रोटरी क्लब ग्रेटर नोएडा के सहयोग से आयोजित शिविर में लोगों ने बढ़चढ कर भाग लिया। उन्होंने बताया कि भीषण गर्मी में भी लोगों ने जोश के साथ रक्तदान किया रक्तदान में समिति, परिषद समेत दोनों क्लब के सदस्य ने रक्तदान किया। कैंप में महिलाओं व नौजवानों ने भी रक्तदान किया।
भारत विकास परिषद के अध्यक्ष मुकुल गोयल ने बताया कि गौतमबुद्धनगर चेरीटेबिल ब्लड सेंटर के अनुभवी डाक्टरों की देखरेख में संपन्न हुए। शिविर में प्राप्त प्रत्येक यूनिट रक्त से 3 लोगों की रक्त की आवश्यकता पूरी कर उन्हें स्वास्थ्य लाभ दिया जा सकता है।



