×
Uncategorized

Noida: नोएडा एयरपोर्ट से मुंबई और जम्मू के लिए विमानों ने भरी उड़ा, विदेशों को इस दिन से मिलेगी फ्लाइट

इसके साथ ही, अकासा एयर नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट से कमर्शियल सर्विस शुरू करने वाली पहली एयरलाइनों में से एक बन गई है।

अकासा एयरलाइन ने नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट से अपना ऑपरेशन शुरू कर दिया है। एयरलाइन की पहली फ़्लाइट सुबह 07:25 बजे नवी मुंबई इंटरनेशनल एयरपोर्ट से रवाना हुई और सुबह 09:35 बजे नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट पहुंची। नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट (NIA) से पहली फ़्लाइट सुबह 10:15 बजे रवाना हुई और दोपहर 12:30 बजे नवी मुंबई इंटरनेशनल एयरपोर्ट पहुंची।

इसके साथ ही, अकासा एयर नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट से कमर्शियल सर्विस शुरू करने वाली पहली एयरलाइनों में से एक बन गई है। यह एयरलाइन की उभरते एविएशन इंफ्रास्ट्रक्चर के विकास में योगदान देने और पूरे भारत में तेज़ी से बढ़ने वाले मार्केट तक पहुंच बढ़ाने की प्रतिबद्धता को दिखाता है। वहीं, अकासा एयर के को-फ़ाउंडर और चीफ़ कमर्शियल ऑफ़िसर आनंद श्रीनिवासन ने कहा कि नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट से ऑपरेशन शुरू होना अकासा एयर की विकास यात्रा में एक अहम पड़ाव है। भारत के सबसे नए एविएशन गेटवे में से एक होने के नाते, यह एयरपोर्ट नेशनल कैपिटल रीजन और आस-पास के राज्यों के यात्रियों के लिए कनेक्टिविटी बढ़ाने के बड़े अवसर देता है।

अकासा एयर ने नवी मुंबई और इंडिगो ने जम्मू के लिए उड़ानें शुरू की। यहां से अब रोजाना बेंगलुरु, हैदराबाद, अमृतसर, जम्मू और नवी मुंबई के लिए विमान सेवा मिलेगी। दोनों एयरलाइंस अपनी-अपनी समय सारिणी जारी कर चुकी हैं। अब यात्रियों को दूसरे विकल्प भी हवाई यात्रा के लिए मिलने शुरू हो गए है। आने वाले दिनों में देश के अन्य शहरों के लिए भी उड़ानों की संख्या बढ़ाई जाएगी। एयरपोर्ट से इंडिगो ने अपनी सेवाओं की शुरुआत करते हुए लखनऊ, हैदराबाद, अमृतसर और बेंगलुरु के लिए रवाना हुई थीं। जम्मू भी नोएडा एयरपोर्ट से जुड़ गया है।

आने वाले 15 दिनों में चेन्नई, कोलकाता, अहमदाबाद, पुणे, जयपुर, वाराणसी समेत 25 से अधिक शहरों के लिए सीधी उड़ानें शुरू हो जाएंगी। इसके बाद नोएडा एयरपोर्ट से प्रतिदिन 28 विमान उड़ान भरेंगे। इसके अलावा छह माह में अंतरराष्ट्रीय उड़ानें शुरू करने का दावा भी नोएडा एयरपोर्ट अथॉरिटी की तरफ से किया गया है। जिसके बाद नोएडा सीधे दुबई, सिंगापुर, बैंकाक, लंदन समेत दुनिया के अन्य शहरों से जुड़ जाएगा। इसके अलावा दिल्ली के आईजीआई एयरपोर्ट से यात्रियों ​की निर्भरता कम होगी।

औद्योगिक नगरी के रूप में बसाए गए नोएडा को स्थापना के 50 साल बाद आखिरकार देश के नक्शे पर सीधे गंतव्य के रूप में पहचान मिल गई है। यह वही नोएडा है जो वर्षों से रेलवे के मानचित्र पर अपनी जगह बनाने के लिए जद्दोजहद कर रहा है। अब नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट से विमान सेवा शुरू होने के बाद यह देश के बड़े-बड़े शहरों से जुड़ रहा है।

इससे पहले दूसरे शहरों से नोएडा आने के लिए लोगों को या तो सड़क मार्ग का प्रयोग करना पड़ता था या फिर ट्रेन के जरिये दिल्ली या गाजियाबाद स्टेशन पर उतरना पड़ता था। हवाई मार्ग से आने वालों को दिल्ली और साहिबाबाद स्थित हिंडन एयरपोर्ट उतरना पड़ता था, लेकिन अब नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट के शुरू होने के साथ ही आधी सदी बाद ही सही, नोएडा को एक अलग पहचान मिल गई है।

 

Aashish Gupta

आशीष गुप्ता ने जागरण इंस्टिट्यूट ऑफ़ मैनेजमेंट एंड मास कम्युनिकेशन से पत्रकारिता का डिप्लोमा किया है और राजनीतिक विज्ञान में MA करने के बाद वह राष्ट्रीय सहारा, दैनिक जागरण जैसे देश के प्रमुख समाचार संस्थानों में कार्यरत रहे। 2015 में पीआर कंपनी मेक यू बिग मीडिया प्राइवेट की स्थापना करने के बाद 2021 में फ़ेडरल भारत की शुरुआत की।

Aashish Gupta

आशीष गुप्ता ने जागरण इंस्टिट्यूट ऑफ़ मैनेजमेंट एंड मास कम्युनिकेशन से पत्रकारिता का डिप्लोमा किया है और राजनीतिक विज्ञान में MA करने के बाद वह राष्ट्रीय सहारा, दैनिक जागरण जैसे देश के प्रमुख समाचार संस्थानों में कार्यरत रहे। 2015 में पीआर कंपनी मेक यू बिग मीडिया प्राइवेट की स्थापना करने के बाद 2021 में फ़ेडरल भारत की शुरुआत की।

Related Articles

Back to top button
Close