GL Bajaj के NCC कैडेट्स ने CATC-129 में लहराया परचम, 31 पदक जीतकर बढ़ाया संस्थान का गौरव

ग्रेटर नोएडा – GL Bajaj Institute of Technology and Management के NCC कैडेट्स ने संयुक्त वार्षिक प्रशिक्षण शिविर (CATC-129) में शानदार प्रदर्शन करते हुए 30 स्वर्ण और 1 रजत पदक अपने नाम किए। विभिन्न प्रतियोगिताओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन के साथ कैडेट्स ने संस्थान को गौरवान्वित किया।
संस्थान के द्वितीय एवं तृतीय वर्ष के 29 NCC कैडेट्स ने ANO लेफ्टिनेंट अंजना के मार्गदर्शन में शिविर में भाग लिया। दल का नेतृत्व सीनियर अंडर ऑफिसर (SUO) शांभवी सिंह ने किया। उनके उत्कृष्ट नेतृत्व, अनुशासन और प्रदर्शन के लिए उन्हें पूरे शिविर की ‘बेस्ट कैडेट’ घोषित किया गया।
GL Bajaj के कैडेट्स ने CATC-129 में कुल 31 पदक जीतकर सबसे सफल दलों में अपनी पहचान बनाई। टीम ने ग्रुप सॉन्ग प्रतियोगिता में प्रथम स्थान तथा ड्रिल प्रतियोगिता में रनर-अप ट्रॉफी हासिल की।
व्यक्तिगत प्रतियोगिताओं में भी कैडेट्स ने शानदार प्रदर्शन किया। मृदुल सिंह सोम ने पेंटिंग प्रतियोगिता में प्रथम स्थान प्राप्त किया, जबकि आद्रिका ने एक्सटेम्पोर प्रतियोगिता में पहला स्थान हासिल किया। साक्षी ने प्रभावशाली प्रस्तुति के दम पर रनर-अप स्थान प्राप्त किया।
गार्ड ऑफ ऑनर प्रतियोगिता में अरुणिमा, शांभवी सिंह और सुहानी सिंह ने स्वर्ण पदक जीते। वहीं स्क्वाड ड्रिल प्रतियोगिता में मृदुल सिंह सोम, शुभांजलि, कृतिका, तरुणा और मेनका ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए स्वर्ण पदक हासिल किए। टेबल ड्रिल प्रतियोगिता में सोनम ने भी स्वर्ण पदक जीतकर संस्थान का नाम रोशन किया।
सांस्कृतिक गतिविधियों में भी GL Bajaj के कैडेट्स का दबदबा देखने को मिला। गायन प्रतियोगिता में कविता, प्रीति, श्रुति, प्राची, सुनामी, निशा, शांभवी सिंह, याशी, शुभांजलि और साक्षी ने स्वर्ण पदक जीतकर अपनी प्रतिभा का परिचय दिया।
इसके अतिरिक्त अरुणिमा ने एंकरिंग प्रतियोगिता में स्वर्ण पदक प्राप्त कर पूरे शिविर में अपने प्रभावशाली मंच संचालन और संवाद कौशल से सभी को प्रभावित किया।
संस्थान प्रबंधन ने कैडेट्स की उपलब्धियों पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि यह सफलता उनकी कड़ी मेहनत, अनुशासन, समर्पण और टीम भावना का परिणाम है। ANO लेफ्टिनेंट अंजना के मार्गदर्शन और SUO शांभवी सिंह के नेतृत्व में कैडेट्स ने उत्कृष्ट प्रदर्शन कर संस्थान की प्रतिष्ठा को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाया है।
CATC-129 में मिली यह सफलता न केवल GL Bajaj की शैक्षणिक एवं सह-पाठ्यक्रम गतिविधियों की उत्कृष्टता को दर्शाती है, बल्कि NCC द्वारा युवाओं में विकसित किए जाने वाले नेतृत्व, अनुशासन, देशभक्ति और राष्ट्रसेवा के मूल्यों को भी मजबूती से स्थापित करती है।




