×
Uncategorized

Noida: झमाझम बारिश से शहर के बिगड़े हालात, सड़कें-अंडरपास हुई लबालब, गुजरना हुआ मुश्किल

आरोप है कि हर साल बारिश के दौरान यहां से गुजरना बेहद मुश्किल हो जाता है।

नोएडा और ग्रेटर नोएडा में बीते तीन दिनों से झमाझम बारिश होने का सिलसिला जारी है। सूरजपुर स्थित साइट-सी क्षेत्र में बारिश के बाद सड़क की जर्जर हालत होने पर जलभराव से लोग परेशान है। साइट सी का अंडरपास पूरी तरह जलमग्न है। इस दौरान वहां से गुजरने वालों को अधिक समस्या हो रही है। आरोप है कि हर साल बारिश के दौरान यहां से गुजरना बेहद मुश्किल हो जाता है। ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण के अधिकारियों से शिकायत करने के बाद भी समस्या का हल नहीं किया जा रहा है।

साइट-सी स्थित शिवालिक होम्स सोसाइटी के निवासी हिमांशु शेखर ने बताया कि क्षेत्र की सड़कों पर जगह-जगह बड़े-बड़े गड्ढे हो गए हैं। बारिश के दौरान हुए जलभराव की वजह से वहां से गुजरना मुश्किल भरा होता है। उन्होंने बताया कि सबसे अधिक परेशानी अंडरपास में जलभराव के कारण हो रही है। बारिश के दौरान अंडरपास में घुटनों तक पानी भर गया है। जिससे चारपहिया वाहन बीच रास्ते में बंद हो रहे हैं। टू—व्हीलर भी नहीं निकल पा रहे है। कई बार लोगों को लंबा रास्ता तय कर अपने स्थान तक पहुंचना पड़ता है। लोगों का कहना है कि जल निकासी की उचित व्यवस्था नहीं होने के कारण हर बारिश में यही स्थिति बन जाती है। उन्होंने मांग की है कि सड़क की मरम्मत कराई जाए और अंडरपास में जलभराव की समस्या का स्थायी समाधान किया जाए।

इन समस्याओं को लेकर क्षेत्र के लोगों ने एक बार फिर ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण को पत्र भेजकर जल्द कार्रवाई की मांग की है। उनका कहना है कि यदि समय रहते समाधान नहीं किया गया तो किसी दिन बड़ा हादसा भी हो सकता है। बीते तीन दिनों से पड़ रही बारिश की वजह से नोएडा, ग्रेटर नोएडा और ग्रेटर नोएडा वेस्ट के हालात खराब है। कई सोसाइटी के बेसमेंट तक पानी भर गया है। वहीं, सड़कों और अंडरपास में जलभराव होने से वहां से निकलने वालों को परेशानी हो रही है। सूरजपुर, दादरी, जेवर, दनकौर, तुगलपुर ​आदि क्षेत्र की सड़कें पानी से लबालब है।

तेज बारिश की वजह से वाहनों की रफ्तार थमी है तो सूरजपुर, दादरी, जेवर, दनकौर समेत कई इलाके जलमग्न हो गए है। सूरजपुर स्थित साइट-सी क्षेत्र में सड़क की जर्जर हालत और अंडरपास में जलभराव की वजह से लोग अधिक परेशान है। आरोप है कि बरसात में जलभराव होने की शिकायत करने पर कोई समाधान नहीं किया गया है, जबकि लगातार इसकी शिकायत की जा चुकी है।

 

 

Aashish Gupta

आशीष गुप्ता ने जागरण इंस्टिट्यूट ऑफ़ मैनेजमेंट एंड मास कम्युनिकेशन से पत्रकारिता का डिप्लोमा किया है और राजनीतिक विज्ञान में MA करने के बाद वह राष्ट्रीय सहारा, दैनिक जागरण जैसे देश के प्रमुख समाचार संस्थानों में कार्यरत रहे। 2015 में पीआर कंपनी मेक यू बिग मीडिया प्राइवेट की स्थापना करने के बाद 2021 में फ़ेडरल भारत की शुरुआत की।

Aashish Gupta

आशीष गुप्ता ने जागरण इंस्टिट्यूट ऑफ़ मैनेजमेंट एंड मास कम्युनिकेशन से पत्रकारिता का डिप्लोमा किया है और राजनीतिक विज्ञान में MA करने के बाद वह राष्ट्रीय सहारा, दैनिक जागरण जैसे देश के प्रमुख समाचार संस्थानों में कार्यरत रहे। 2015 में पीआर कंपनी मेक यू बिग मीडिया प्राइवेट की स्थापना करने के बाद 2021 में फ़ेडरल भारत की शुरुआत की।

Related Articles

Back to top button
Close