Noida: गौतमबुद्ध नगर आने के संंबंध में PMO से आए फोन सुनकर हो गए थे योगी हैरान, CM ने सुनाया रोचक किस्सा
2017 में जब मेरे सीएम बनने के बाद प्रधानमंत्री नोएडा में आकर मेट्रो का उद्घाटन करना था। उन्होंने कहा कि उस समय प्रधानमंत्री कार्यालय से एक संदेश आया था कि आप इसके लिए किसी मंत्री को नियुक्त कर सकते हैं।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शनिवार को यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो के कार्यक्रम में कहा कि साल 2017 से पहले गौतम बुद्ध नगर जिले को मुख्यमंत्रियों के लिए ‘मनहूस’ माना जाता था। वह जिले में आने डरते थे। सीएम योगी ने एक रोचक किस्सा सुनाया है। 9 साल पहले यूपी के मुख्यमंत्री डर की वजह से गौतमबुद्ध नगर जिले में नहीं आते थे।
2017 में जब मेरे सीएम बनने के बाद प्रधानमंत्री नोएडा में आकर मेट्रो का उद्घाटन करना था। उन्होंने कहा कि उस समय प्रधानमंत्री कार्यालय से एक संदेश आया था कि आप इसके लिए किसी मंत्री को नियुक्त कर सकते हैं। मैंने पूछा कि क्या कोई विशेष बात है तो उनका कहना था कि नोएडा के बारे में मान्यता है कि वहां सीएम नहीं जाता हैं। मैंने तब कहा कि मैं तो इस समय नोएडा में ही मौजूद हूं। वह हैरान रह गए। मैं अपशकुन की बातें नहीं मानता हूं। सीएम ने आगे कहा कि मैंने उनसे बताया कि मैं प्रधानमंत्री जी के कार्यक्रम की तैयारियों की समीक्षा कर रहा हूं। इस पर उन्होंने कहा कि सीएम का आना बहुत आवश्यक नहीं है।
मैं आध्यात्मिक व्यक्ति हूं। जब जनता ने भाजपा को जनादेश दिया है, जनता ने अपनी समस्या के समाधान की जिम्मेदारी यदि BJP सरकार को दी है तो हम समाधान का रास्ता निकालेंगे।
शनिवार को योगी आदित्यनाथ ने उत्तर प्रदेश इंटरनेशनल ट्रेड शो (UPITS 2026) के चतुर्थ संस्करण की घोषणा की। एमएसएमई दिवस 2026 के अवसर पर नोएडा प्राधिकरण मुख्यालय सेक्टर-96 में आयोजित भव्य कर्टन रेज़र समारोह का आयोजन किया गया। कर्टन रेज़र समारोह के माध्यम से 25 से 29 सितम्बर 2026 तक इंडिया एक्सपो मार्ट में इंटरनेशनल ट्रेड शो का शुभारंभ किया गया। ट्रेड शो ने कम समय में स्वयं को एक प्रभावशाली वैश्विक व्यापारिक मंच के रूप में स्थापित किया है। यह आयोजन प्रदेश की औद्योगिक क्षमता को विश्व के समक्ष प्रस्तुत करने, स्थानीय उद्यमों को वैश्विक बाज़ारों से जोड़ने तथा उत्तर प्रदेश को व्यापार, विनिर्माण और निवेश के लिए एक पसंदीदा स्थान बनाने के हमारे संकल्प को और अधिक सुदृढ़ करता है।



