×
Uncategorized

Noida: UP STF ने SSC भर्ती परीक्षा का मास्टरमाइंड दबोचा, जैमर्स को चकमा देकर बाहर बैठा सॉल्वर हल कराता था पेपर

कर्मचारी चयन आयोग (एसएससी) की तरफ से एसएसएफ कांस्टेबल और असम राइफल्स राइफलमैन भर्ती परीक्षा-2026 आयोजित कराई गई थी।

SSC की ऑनलाइन परीक्षा में सेंध लगाने वाले गैंग के खिलाफ यूपी एसटीएफ को बड़ी सफलता मिली है। STF की नोएडा फील्ड इकाई ने राजस्थान के अलवर से गैंग के वांछित सदस्य लोकेश को गिरफ्तार कर लिया है। यह गैंग का मास्टरमाइंड है। कर्मचारी चयन आयोग (एसएससी) की तरफ से एसएसएफ कांस्टेबल और असम राइफल्स राइफलमैन भर्ती परीक्षा-2026 आयोजित कराई गई थी।

एसटीएफ के अपर पुलिस अधीक्षक राजकुमार मिश्र ने बताया कि गिरोह के मास्टर माइंड लोकेश ने परीक्षा केंद्रों में प्राक्सी सर्वर के जरिए परीक्षार्थियों को नकल कराता था। परीक्षा केंद्रों के मालिकों को विशेष रूप से मॉडिफाइड TFT स्क्रीन बनाकर सप्लाई करता था, ताकि परीक्षा केंद्र के बाहर बैठा सॉल्वर पूरा पेपर हल कर सके। लोकेश के पास से 92 मॉडिफाइड TFT स्क्रीन, रेसबेरी पाई चिप्स और कई इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस बरामद की है। यह गैंग परीक्षा केंद्र पर लगे जैमर्स को चकमा देकर लाइव स्क्रीन बाहर स्ट्रीम करता था, जिससे बाहर बैठा सॉल्वर पेपर हल कर देता था।

22 मई 2026 को STF की नोएडा टीम ने ग्रेटर नोएडा स्थित बालाजी डिजिटल ज़ोन परीक्षा केंद्र पर छापेमारी कर सात आरोपियों को 50 लाख नकद और प्रॉक्सी सर्वर के साथ गिरफ्तार किया था। इसके बाद 16 जुलाई को पुलिस कस्टडी रिमांड के दौरान पूछताछ में अलवर निवासी लोकेश का नाम सामने आया, जो इस गैंग को मॉडिफाइड स्क्रीन की सप्लाई कर रहा था।

Aashish Gupta

आशीष गुप्ता ने जागरण इंस्टिट्यूट ऑफ़ मैनेजमेंट एंड मास कम्युनिकेशन से पत्रकारिता का डिप्लोमा किया है और राजनीतिक विज्ञान में MA करने के बाद वह राष्ट्रीय सहारा, दैनिक जागरण जैसे देश के प्रमुख समाचार संस्थानों में कार्यरत रहे। 2015 में पीआर कंपनी मेक यू बिग मीडिया प्राइवेट की स्थापना करने के बाद 2021 में फ़ेडरल भारत की शुरुआत की।

Tags

Related Articles

Back to top button
Close