×
Uncategorized

Noida: शराब के नशे में झगड़ा और फिर दो दिन बाद मिला कमरे में युवती का शव, आईटी कंपनी से जुड़े इंजीनियर पर बड़ा आरोप

असम के डिब्रूगढ़ निवासी महक अहमद करीब तीन सप्ताह पहले बिना परिजनों को जानकारी दिए नोएडा आई थी। बरौला में उसकी एक सहेली संजना रहती है।

नोएडा के सेक्टर-49 कोतवाली क्षेत्र के बरौला गांव में एक बीटेक इंजीनियर ने 19 साल की युवती की हत्या कर फरार हो गया। शव को कमरे में छिपा दिया। बदबू आने पर कमरा खोला गया तो उसका शव सामने पड़ा हुआ मिला। मृतका अपनी सहेली के साथ पीजी में रहती थी। आरोप है कि उसपर कई बार धारदार हथियार से हमला किया गया। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस घटना की जांच कर रही है।

जानकारी के अनुसर, असम के डिब्रूगढ़ निवासी महक अहमद करीब तीन सप्ताह पहले बिना परिजनों को जानकारी दिए नोएडा आई थी। बरौला में उसकी एक सहेली संजना रहती है। वह भी नोएडा आकर संजना के पास रहने लगी। संजना भी असम की रहने वाली है। वह कॉल सेंटर में जॉब करती थीं। उसी मकान की पहली मंजिल पर महक और दूसरी मंजिल पर बिहार के कटिहार निवासी रमन रहता है।

महक की सहेली संजाना किसी काम से ​दो दिन के बाहर गई थी। बताया गया है कि रमन ने शराब पी। उसके बाद रमन और महक के बीच कहासुनी हो गई। संजना दस अगस्त को वापस लौटी थीं, लेकिन वह कमरे में नहीं मिली। उसका मोबाइल बंद था। तलाशने के बाद उसके बारे में कोई जानकारी नहीं मिली। रमन के कमरे से बदबू आने पर मकान मालिक सार्थक बंसल ने पुलिस को सूचना दी।

कमरे का ताला खोलकर पुलिस की टीम पहुंची तो वह कमरे में महक का शव लहूलुहान हालत में पड़ा मिला। उसके शरीर पर कई जगह चोट के निशान थे। धारदार हथियार से कई वार किए जाने की आंशका है। मौके पर पहुंची फोरेंसिक टीम ने वहां से साक्ष्य एकत्रित किए है।

पुलिस ने महक का मोबाइल मोबाइल फोन कब्जे में लेकर उसकी कॉल डिटेल, चैट आदि की जानकारी कर रही है। हत्या की वजह साफ नहीं है। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट से मौत की वजह साफ हो सकती है। आरोपी बिहार का रहने वाला है। वह एक आईटी कंपनी में नौकरी करता था। लेकिन, अभी वह बेरोजगार है।

Aashish Gupta

आशीष गुप्ता ने जागरण इंस्टिट्यूट ऑफ़ मैनेजमेंट एंड मास कम्युनिकेशन से पत्रकारिता का डिप्लोमा किया है और राजनीतिक विज्ञान में MA करने के बाद वह राष्ट्रीय सहारा, दैनिक जागरण जैसे देश के प्रमुख समाचार संस्थानों में कार्यरत रहे। 2015 में पीआर कंपनी मेक यू बिग मीडिया प्राइवेट की स्थापना करने के बाद 2021 में फ़ेडरल भारत की शुरुआत की।

Tags

Aashish Gupta

आशीष गुप्ता ने जागरण इंस्टिट्यूट ऑफ़ मैनेजमेंट एंड मास कम्युनिकेशन से पत्रकारिता का डिप्लोमा किया है और राजनीतिक विज्ञान में MA करने के बाद वह राष्ट्रीय सहारा, दैनिक जागरण जैसे देश के प्रमुख समाचार संस्थानों में कार्यरत रहे। 2015 में पीआर कंपनी मेक यू बिग मीडिया प्राइवेट की स्थापना करने के बाद 2021 में फ़ेडरल भारत की शुरुआत की।

Related Articles

Back to top button
Close