×
उत्तर प्रदेशगौतम बुद्ध नगरग्रेटर नोएडानोएडानोएडा वेस्टब्रेकिंग न्यूज़राज्य

स्वतंत्रता दिवस पर गौतमबुद्धनगर पुलिस के जांबाजों का सम्मान, 19 पुलिसकर्मी सम्मानित

गौतमबुद्धनगर – 80वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर पुलिस कमिश्नरेट गौतमबुद्धनगर में उत्कृष्ट, सराहनीय और साहसिक सेवाओं के लिए पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों को सम्मानित किया गया। पुलिस लाइन्स में आयोजित समारोह में पुलिस कमिश्नर श्रीमती लक्ष्मी सिंह ने चयनित पुलिसकर्मियों को सम्मान चिन्ह एवं प्रशस्ति-पत्र प्रदान किए।

पुलिस कमिश्नर ने सम्मानित पुलिसकर्मियों को बधाई देते हुए कहा कि पुलिस बल के अधिकारी एवं कर्मचारी अपने कर्तव्यों का निर्वहन पूरी निष्ठा, साहस और समर्पण के साथ करते हैं। उत्कृष्ट कार्यों के लिए मिलने वाला सम्मान न केवल संबंधित पुलिसकर्मियों का उत्साह बढ़ाता है, बल्कि पूरे पुलिस बल के लिए प्रेरणा का काम करता है।

उत्कृष्ट सेवा के लिए राकेश यादव सम्मानित

थाना बीटा-2 में तैनात उपनिरीक्षक ना0पु0 श्री राकेश यादव को पुलिस महानिदेशक, उत्तर प्रदेश का उत्कृष्ट सेवा सम्मान चिन्ह प्रदान किया गया।

उमेश चन्द नैथानी को सराहनीय सेवा सम्मान

प्रभारी मीडिया सेल/आईजीआरएस सेल निरीक्षक ना0पु0 श्री उमेश चन्द नैथानी को पुलिस महानिदेशक, उत्तर प्रदेश का सराहनीय सेवा सम्मान चिन्ह प्रदान किया गया।

रवि कुमार को शौर्य के लिए प्रशंसा चिन्ह

थाना साइबर क्राइम में तैनात मुख्य आरक्षी ना0पु0 रवि कुमार (स्वर्ण) को शौर्य के आधार पर पुलिस महानिदेशक, उत्तर प्रदेश का प्रशंसा चिन्ह प्रदान किया गया।

सेवाभिलेख के आधार पर 7 पुलिसकर्मी सम्मानित

सेवाभिलेख के आधार पर पुलिस महानिदेशक, उत्तर प्रदेश का प्रशंसा चिन्ह प्राप्त करने वालों में उपनिरीक्षक ना0पु0 बृजेन्द्र सिंह, उपनिरीक्षक ना0पु0 चेतन सिंह, उपनिरीक्षक ना0पु0 यशपाल सिंह, उपनिरीक्षक ना0पु0 जीवन सिंह यादव, उपनिरीक्षक ना0पु0 सर्वेश कुमार, उपनिरीक्षक ना0पु0 सुभाष चन्द्र तथा उपनिरीक्षक ना0पु0 रामबल सिंह शामिल रहे।

शौर्य के आधार पर 11 पुलिसकर्मियों को सम्मान

शौर्य के आधार पर सम्मानित पुलिसकर्मियों में उपनिरीक्षक रवि सूर्यवंशी, महिला उपनिरीक्षक मधु सिंह, महिला उपनिरीक्षक ज्योति बालियान, उपनिरीक्षक सुरेन्द्र कुमार, मुख्य आरक्षी ना0पु0 विशाल कुमार, मुख्य आरक्षी ना0पु0 सोनू कुमार, महिला मुख्य आरक्षी ना0पु0 नीलम राठी, मुख्य आरक्षी एलआईयू सुधीर सिंह, मुख्य आरक्षी ना0पु0 पंकज उपाध्याय, आरक्षी ना0पु0 अरविन्द सिंह तथा आरक्षी ना0पु0 संदीप यादव शामिल रहे।

शहीद पुलिसकर्मियों के परिजनों को भावपूर्ण सम्मान

समारोह में कर्तव्य निर्वहन के दौरान सर्वोच्च बलिदान देने वाले पांच शहीद पुलिसकर्मियों के परिजनों को विशेष रूप से आमंत्रित कर सम्मानित एवं पुरस्कृत किया गया।

सम्मानित परिजनों में स्वर्गीय तीरथपाल सिंह (फायर सर्विस चालक) की पत्नी श्रीमती मधु तोमर, स्वर्गीय रोहित यादव (फायरमैन) की पत्नी श्रीमती आयुषी चौधरी, निरीक्षक स्वर्गीय सुबोध कुमार सिंह की पत्नी श्रीमती रजनी, हेड कांस्टेबल स्वर्गीय बिजेन्द्र कुमार की पत्नी श्रीमती मिथलेश तथा कांस्टेबल स्वर्गीय सुनील भाटी की पत्नी श्रीमती मुनेश कुमारी शामिल रहीं।

पुलिस कमिश्नर श्रीमती लक्ष्मी सिंह ने शहीद पुलिसकर्मियों के बलिदान को नमन करते हुए उनके परिजनों को आश्वस्त किया कि पुलिस परिवार हर परिस्थिति में उनके साथ सदैव खड़ा रहेगा।

इसके अलावा पुलिस विभाग में महत्वपूर्ण योगदान एवं सहयोग के लिए चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों को भी सम्मानित किया गया।

समारोह के दौरान पुलिस कमिश्नर श्रीमती लक्ष्मी सिंह ने सभी पुलिसकर्मियों को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं दीं और राष्ट्र की एकता, अखंडता एवं संप्रभुता की रक्षा के साथ देश की सुरक्षा, सम्मान तथा नागरिकों की सेवा के लिए पूरी निष्ठा से कार्य करने का आह्वान किया।

इस अवसर पर अपर पुलिस आयुक्त (कानून एवं व्यवस्था) डॉ. राजीव नारायण मिश्र, पुलिस उपायुक्त (लाइन्स) डॉ. प्रवीन रंजन सिंह, पुलिस उपायुक्त (महिला सुरक्षा) श्रीमती सुनीति, पुलिस उपायुक्त (नोएडा) श्री साद मियां खान, पुलिस उपायुक्त (सेंट्रल नोएडा) श्री शैलेन्द्र कुमार सिंह, पुलिस उपायुक्त (ग्रेटर नोएडा) श्री रवि शंकर निम, पुलिस उपायुक्त (मुख्यालय) श्रीमती शैव्या गोयल, अपर पुलिस उपायुक्त श्री आर.के. गौतम सहित अन्य वरिष्ठ पुलिस अधिकारी उपस्थित रहे।

Vishnu Pratap

मेरा नाम विष्णु प्रताप है। मेरा जन्म 18 मई 2004 को उत्तर प्रदेश के एटा जिले में हुआ। पत्रकारिता मेरे लिए सिर्फ एक करियर नहीं, बल्कि एक जुनून है। वर्तमान में मैं Federal Bharat News में रिपोर्टर के रूप में कार्यरत हूं। मुझे अंतरराष्ट्रीय संबंध, इतिहास, राजनीति, युद्ध से जुड़ी खबरें, बिज़नेस और NGO से संबंधित विषयों में गहरी रुचि है। खाली समय में मुझे पढ़ना और अपने दोस्तों के साथ समय बिताना अच्छा लगता है।

Vishnu Pratap

मेरा नाम विष्णु प्रताप है। मेरा जन्म 18 मई 2004 को उत्तर प्रदेश के एटा जिले में हुआ। पत्रकारिता मेरे लिए सिर्फ एक करियर नहीं, बल्कि एक जुनून है। वर्तमान में मैं Federal Bharat News में रिपोर्टर के रूप में कार्यरत हूं। मुझे अंतरराष्ट्रीय संबंध, इतिहास, राजनीति, युद्ध से जुड़ी खबरें, बिज़नेस और NGO से संबंधित विषयों में गहरी रुचि है। खाली समय में मुझे पढ़ना और अपने दोस्तों के साथ समय बिताना अच्छा लगता है।

Related Articles

Back to top button
Close