×
Uncategorized

Noida: संपत्ति विवाद में व्यक्ति की फावड़े से की गई हत्या, बेटा पहुंचा तो खून से लथपथ मिला शव

सूचना मिलते ही जेवर कोतवाली पुलिस के साथ वरिष्ठ पुलिस अधिकारी भी मौके पर पहुंच गए। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण किया। फोरेंसिक और फील्ड यूनिट की टीम को भी मौके पर बुलाया गया।

जेवर कोतवाली क्षेत्र के नीमका गांव में रविवार देर रात संपत्ति बंटवारे को लेकर हुए विवाद में किसान नेता भोले शंकर की फावड़ा मारकर हत्या कर दी गई। हत्या का आरोप उनके छोटे भाई देवेंद्र पर लगा है। वारदात के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया। सोमवार सुबह दुकान पर पहुंचे बेटे ने पिता का शव खून से लथपथ हालत में देखा तो घटना की जानकारी हुई। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। परिजनों की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है।

जानकारी के मुताबिक, नीमका गांव निवासी भोले शंकर पुत्र उदय सिंह किसान नेता थे। वह जेवर कोतवाली क्षेत्र में पुलिस चौकी के पास एक दुकान का निर्माण करा रहे थे। देर तक भी वापस निर्माणाधीन दुकान से घर नहीं पहुंचे तो उनका बेटा मौके पर पहुंच गया। दुकान पर पहुंचते ही उसके होश उड़ गए। भोले शंकर का शव खून से लथपथ हालत में पड़ा था। शरीर पर चोट के निशान थे। बेटे ने तत्काल आसपास के लोगों और पुलिस को घटना की जानकारी दी। हत्या की खबर फैलते ही गांव में सनसनी फैल गई और मौके पर ग्रामीणों की भीड़ जुट गई।

सूचना मिलते ही जेवर कोतवाली पुलिस के साथ वरिष्ठ पुलिस अधिकारी भी मौके पर पहुंच गए। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण किया। फोरेंसिक और फील्ड यूनिट की टीम को भी मौके पर बुलाया गया। टीम ने घटनास्थल से आवश्यक साक्ष्य जुटाए। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भरा और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस की प्रारंभिक जांच में हत्या के पीछे संपत्ति बंटवारे का विवाद सामने आया है। जेवर कोतवाली प्रभारी के मुताबिक, भोले शंकर और उनके छोटे भाई देवेंद्र के बीच संपत्ति के बंटवारे को लेकर विवाद चल रहा था। बीते कई दिनों में उनके बीच विवाद हो चुका था। दोनों के बीच तनाव की स्थिति बनी हुई थी। आंशका है कि इसी के चलते उनकी हत्या की गई है।

परिजनों ने पुलिस को दी तहरीर में छोटे भाई देवेंद्र पर हत्या करने का आरोप लगाया है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया है। वारदात के बाद से आरोपी फरार है। पुलिस उसकी तलाश में संभावित ठिकानों पर दबिश दे रही है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि आरोपी की गिरफ्तारी के बाद हत्या में इस्तेमाल हथियार, वारदात की वास्तविक वजह और घटना के पूरे क्रम का पता लगाया जाएगा।

Aashish Gupta

आशीष गुप्ता ने जागरण इंस्टिट्यूट ऑफ़ मैनेजमेंट एंड मास कम्युनिकेशन से पत्रकारिता का डिप्लोमा किया है और राजनीतिक विज्ञान में MA करने के बाद वह राष्ट्रीय सहारा, दैनिक जागरण जैसे देश के प्रमुख समाचार संस्थानों में कार्यरत रहे। 2015 में पीआर कंपनी मेक यू बिग मीडिया प्राइवेट की स्थापना करने के बाद 2021 में फ़ेडरल भारत की शुरुआत की।

Tags

Aashish Gupta

आशीष गुप्ता ने जागरण इंस्टिट्यूट ऑफ़ मैनेजमेंट एंड मास कम्युनिकेशन से पत्रकारिता का डिप्लोमा किया है और राजनीतिक विज्ञान में MA करने के बाद वह राष्ट्रीय सहारा, दैनिक जागरण जैसे देश के प्रमुख समाचार संस्थानों में कार्यरत रहे। 2015 में पीआर कंपनी मेक यू बिग मीडिया प्राइवेट की स्थापना करने के बाद 2021 में फ़ेडरल भारत की शुरुआत की।

Related Articles

Back to top button
Close