×
Uncategorized

Noida: ग्रेटर नोएडा में तीन करोड़ की हाईटेक चोरी का खुलासा, पेटीएम मशीनें बरामद, मदर बोर्ड की चोर मार्केट में डिमांड

एडिशनल डीसीपी सेंट्रल नोएडा स्वतंत्र कुमार ने बताया कि गिरफ्तार आरोपियों की पहचान बिलाल, सलमान और आदिल के रूप में हुई है।

सूरजपुर थाना पुलिस ने औद्योगिक क्षेत्र साइट-बी स्थित इलेक्ट्रॉनिक्स कंपनी आईनोट्रोनिक्स में हुई करोड़ों रुपये की चोरी का खुलासा करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने इनके कब्जे से 3,172 से अधिक पेटीएम पीओएस मशीनें, एयरटेल के 147 सेटअप बॉक्स और वारदात में इस्तेमाल छोटा हाथी लोडर वाहन बरामद किया है। पुलिस के अनुसार, बरामद इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों की अनुमानित कीमत करीब तीन करोड़ रुपये है। आरोपियों के पास से तीन अवैध चाकू भी मिले हैं।

एडिशनल डीसीपी सेंट्रल नोएडा स्वतंत्र कुमार ने बताया कि गिरफ्तार आरोपियों की पहचान बिलाल, सलमान और आदिल के रूप में हुई है। पुलिस ने मुखबिर की सूचना और सर्विलांस की मदद से न्यू दादरी जंक्शन के पास जंगल क्षेत्र में घेराबंदी कर तीनों को पकड़ा। पुलिस के मुताबिक, आरोपी चोरी का सामान ठिकाने लगाने की फिराक में थे। तलाशी के दौरान लोडर वाहन से बड़ी संख्या में पेटीएम मशीनें और अन्य इलेक्ट्रॉनिक उपकरण बरामद हुए। चोरों के पास से मदर बोर्ड भी बरामद हुए है।

रेकी के बाद गोदाम में घुसे थे आरोपी
पुलिस पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि उन्होंने 9 और 10 अक्टूबर की रात अपने अन्य साथियों के साथ मिलकर चोरी की वारदात को अंजाम दिया था। गिरोह के सदस्य पहले कंपनी की रेकी करने पहुंचे और फिर देर रात दीवार फांदकर परिसर में दाखिल हो गए। इसके बाद गोदाम में रखी पेटीएम स्वाइप मशीनें, बारकोड प्रिंटर और सेटअप बॉक्स कार्टन समेत लोडर वाहन में भरकर फरार हो गए। पुलिस के अनुसार, आरोपी चोरी के इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों को दिल्ली में बेचने वाले थे। मामले में गिरोह के फरार चल रहे तीन सदस्यों की तलाश की जा रही है।

आदिल पर 10 मुकदमे दर्ज
पुलिस के मुताबिक, गिरफ्तार आरोपी आदिल के खिलाफ अलीगढ़ के बन्ना देवी, खैर और सासनी गेट थानों के अलावा गौतमबुद्धनगर के सूरजपुर थाने में चोरी, नकबजनी, आर्म्स एक्ट और जुआ अधिनियम समेत 10 मुकदमे दर्ज हैं। वहीं, बिलाल और सलमान के खिलाफ भी सूरजपुर थाने में चोरी और आर्म्स एक्ट के मामले दर्ज बताए गए हैं। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि वारदात में शामिल अन्य फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए तीन विशेष टीमें गठित की गई हैं। उनकी तलाश मे%E

Aashish Gupta

आशीष गुप्ता ने जागरण इंस्टिट्यूट ऑफ़ मैनेजमेंट एंड मास कम्युनिकेशन से पत्रकारिता का डिप्लोमा किया है और राजनीतिक विज्ञान में MA करने के बाद वह राष्ट्रीय सहारा, दैनिक जागरण जैसे देश के प्रमुख समाचार संस्थानों में कार्यरत रहे। 2015 में पीआर कंपनी मेक यू बिग मीडिया प्राइवेट की स्थापना करने के बाद 2021 में फ़ेडरल भारत की शुरुआत की।

Tags

Aashish Gupta

आशीष गुप्ता ने जागरण इंस्टिट्यूट ऑफ़ मैनेजमेंट एंड मास कम्युनिकेशन से पत्रकारिता का डिप्लोमा किया है और राजनीतिक विज्ञान में MA करने के बाद वह राष्ट्रीय सहारा, दैनिक जागरण जैसे देश के प्रमुख समाचार संस्थानों में कार्यरत रहे। 2015 में पीआर कंपनी मेक यू बिग मीडिया प्राइवेट की स्थापना करने के बाद 2021 में फ़ेडरल भारत की शुरुआत की।

Related Articles

Back to top button
Close