×
Uncategorized

Noida: विश्व स्तर पर मुक्त व्यापार समझौतों पर हुई चर्चा, हैंडीक्रॉफ्ट के आधुनिक डिजाइन बने विदेशियों की पंसद

अमेरिका, ऑस्ट्रेलिया, फ्रांस, जापान और नीदरलैंड से आए खरीदारों ने भारतीय उत्पादों की विविधता की प्रशंसा की।

ग्रेटर नोएडा के इंडिया एक्सपो मार्ट में चल रहे आईएचजीएफ दिल्ली मेला-ऑटम 2026 के चौथे दिन विदेशी खरीदारों ने भारतीय हस्तशिल्प, प्राकृतिक सामग्री से बने उत्पादों और पारंपरिक कारीगरी की सराहना की। 13 से 17 अक्तूबर तक आयोजित मेले में 3000 से अधिक प्रदर्शक और 900 स्थायी शोरूम खरीदारों को उत्पादों को प्रदर्शित किया जा रहा है। होम डेकोर, फर्नीचर, फैशन, गिफ्टिंग, फर्निशिंग और लाइफस्टाइल उत्पादों में खरीदारों की खास रुचि दिखाई दी।

ईपीसीएच के अध्यक्ष डॉ. नीरज खन्ना ने कहा कि चार दिनों में प्रदर्शकों और खरीदारों के बीच व्यापक कारोबारी संवाद हुआ है। आधुनिक जीवनशैली के अनुरूप डिजाइन, टिकाऊ उत्पादों और पारंपरिक कारीगरी के मेल को पसंद किया जा रहा है। वहीं, ईपीसीएच के मुख्य संरक्षक और इंडिया एक्सपो मार्ट लिमिटेड के अध्यक्ष डॉ. राकेश कुमार ने कहा कि प्राकृतिक सामग्री, हस्तनिर्मित सजावटी वस्तुओं और प्रकृति से प्रेरित डिजाइन की मांग बढ़ रही है। अमेरिका, ऑस्ट्रेलिया, फ्रांस, जापान और नीदरलैंड से आए खरीदारों ने भारतीय उत्पादों की विविधता की प्रशंसा की।

जापान की तोमोको इदा ने कपास, जूट और लिनेन जैसे प्राकृतिक रेशों से बने उत्पादों में रुचि दिखाई। फ्रांस की एमिली ने टेबलवेयर, फर्नीचर और लकड़ी-लोहे के उत्पादों को पसंद किया। नीदरलैंड के अरेंड मोस्टर्ड ने भारतीय धातु शिल्प, रग और वस्त्रों की विशिष्टता की सराहना की। मेले में आयोजित लाइव क्राफ्ट प्रदर्शन के जरिए विदेशी खरीदारों को भारतीय कारीगरों की तकनीक और कौशल करीब से देखने का अवसर भी मिला।

एफटीए और निर्यात सहायता पर चर्चा
मेले में ‘इंडियाज एफटीए मोमेंट’ विषय पर आयोजित सत्र में मुक्त व्यापार समझौतों से हस्तशिल्प निर्यातकों को मिलने वाले अवसरों, नए बाजारों तक पहुंच और वैश्विक मूल्य श्रृंखला में भागीदारी पर चर्चा हुई। वहीं, ‘एक्सपोर्ट प्रमोशन मिशन’ सत्र में निर्यातकों को वित्तीय सहायता, बाजार विकास और निर्यात बढ़ाने की योजनाओं की जानकारी दी गई।

 

Aashish Gupta

आशीष गुप्ता ने जागरण इंस्टिट्यूट ऑफ़ मैनेजमेंट एंड मास कम्युनिकेशन से पत्रकारिता का डिप्लोमा किया है और राजनीतिक विज्ञान में MA करने के बाद वह राष्ट्रीय सहारा, दैनिक जागरण जैसे देश के प्रमुख समाचार संस्थानों में कार्यरत रहे। 2015 में पीआर कंपनी मेक यू बिग मीडिया प्राइवेट की स्थापना करने के बाद 2021 में फ़ेडरल भारत की शुरुआत की।

Tags

Aashish Gupta

आशीष गुप्ता ने जागरण इंस्टिट्यूट ऑफ़ मैनेजमेंट एंड मास कम्युनिकेशन से पत्रकारिता का डिप्लोमा किया है और राजनीतिक विज्ञान में MA करने के बाद वह राष्ट्रीय सहारा, दैनिक जागरण जैसे देश के प्रमुख समाचार संस्थानों में कार्यरत रहे। 2015 में पीआर कंपनी मेक यू बिग मीडिया प्राइवेट की स्थापना करने के बाद 2021 में फ़ेडरल भारत की शुरुआत की।

Related Articles

Back to top button
Close