उत्तर प्रदेशगौतम बुद्ध नगरग्रेटर नोएडानोएडानोएडा वेस्ट

साइबर अपराध पर अंकुश लगाने को पुलिस कर्मियों को किया प्रशिक्षित

साइबर अपराधों और टूल्स सहित कई महत्वपूर्ण दी गई जानकारी

नोएडा। पुलिस कमिश्नर गौतमबुद्धनगर आलोक सिंह की अध्यक्षता में पुलिस आयुक्त कार्यालय सेक्टर-108 के सभागार में पुलिसकर्मियों के लिए साइबर प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का पर्यवेक्षण ज्वाइंट पुलिस कमिश्नर लव कुमार ने किया। नेतृत्व डीसीपी क्राइम ने किया।

कार्यक्रम में NASSCOM व AKS IT सर्विसेज के सहयोग से साइबर अपराधों पर अंकुश लगाने, लोगों को साइबर अपराधों के संबंध में जागरूक करने और साइबर फोरेंसिक विषयों के संबंध में जानकारी दी गई।

पुलिस प्रवक्ता से मिली जानकारी के अनुसार बृहस्पतिवार को NASSCOM के पदाधिकारियों  सुमबुल सलीम, यशवर्धन सिंह और AKS IT सर्विसेज की ओर से आए विशेषज्ञों के सहयोग से साइबर अपराधों पर प्रभावी अंकुश लगाने, लोगों को साइबर अपराधों के संबंध में जागरूक करने व साइबर फोरेंसिक विषयों के संबंध में पुलिस आयुक्त कार्यालय सेक्टर-108 के सभागार में पुलिसकर्मियों के लिए साइबर प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में AKSIT सर्विसेज के प्रशिक्षकों कर्नल राजेश शर्मा, आदित्य बावेजा, रोबिन वर्मा और मनोज सिंह ने पुलिसकर्मियों को साइबर अपराधों के संबंध में कई महत्वपूर्ण जानकारियां दी गई और अलग-अलग किस्म के साइबर अपराधों से निपटने के लिए सहायक टूल्स के बारे बताया गया। इनके अलावा नष्ट किए गए डाटा की रिकवरी करने, डाटा सुरक्षित रखने, शिकायतकर्ताओं की समस्याओं के अविलम्ब निस्तारण, लोगों को अलग-अलग किस्म के फ्रॉड के संबंध में जागरूक करने और साइबर फोरेंसिक विषयों के बारे में प्रशिक्षण दिया गया।

इस मौके पर डीसीपी ग्रेटर नोएडा अभिषेक वर्मा, एडीसीपी क्राइम रणविजय सिंह, एसीपी क्राइम श्यामजीत सिंह व सभी थानों से आए लगभग 150 पुलिसकर्मी उपस्थित रहे।

Prahlad Verma

उत्तर प्रदेश के मऊनाथ भंजन के कोपागंज कस्बे में जन्म। स्नातक और स्नातकोत्तर की शिक्षा फैजाबाद (अब अयोध्या) से हासिल करने के बाद वर्ष 1982 से स्तंभकार के तौर पत्रकारिता की शुरुआत। पत्रकारीय यात्रा हिन्दी दैनिक जनमोर्चा से शुरू होकर, नये लोग, सान्ध्य दैनिक प्रतिदिन, स्वतंत्र चेतना, कुबेर टाइम्स, अमर उजाला और विभिन्न क्षेत्रीय और राष्ट्रीय अखबारों से होते हुए दैनिक जागरण पर जाकर रुकी। दैनिक जागरण से ही 15 जनवरी 2021 को सेवानिवृत्त। इसके बाद क्षेत्रीय से लेकर राष्ट्रीय स्तर के विभिन्न समाचार पत्रों में निर्वाध रूप से लेखन जारी। अब फेडरल भारत डिजीटल मीडिया में संपादक के रूप में द्वितीय दौर की पत्रकारिता का दौर जारी।

Tags

Related Articles

Back to top button
Close