crimeउत्तर प्रदेशगौतम बुद्ध नगरग्रेटर नोएडानोएडानोएडा वेस्ट

BIG NEWS: फोर्टिस अस्पताल में मरीज की मौत पर परिजनों ने किया हंगामा

कैसे हो गई मरीज की मौत, परिजन क्या आरोप लगा रहे हैं, अस्पताल ने कितने का बिल थमाया

नोएडा। नोएडा के सेक्टर 62 स्थित फोर्टिस हॉस्पिटल में एक मरीज की मौत हो जाने के बाद परिजनों ने जमकर हंगामा किया। परिजनों ने अस्पताल के डॉक्टरों पर कई गंभीर आरोप लगाए हैं। उधर, मरीज की मौत के बावजूद अस्पताल ने लाखों रुपयों का बिल परिजनों को थमा दिया है और उसके भुगतान करने के लिए दबाव भी बना रहे हैं।

परिजनों के आरोप

अशोक नगर निवासी करीब 24 वर्षीय इंजीनियर विकास की मौसी गीता ने बताया कि विकास की तबीयत खराब (पैर में दर्द) होने पर उसे नोएडा के सेक्टर 62 स्थित फोर्टिस हास्पिटल में शुक्रवार को भर्ती कराया था। गीता का आरोप है कि विकास का इलाज कर रहे डाक्टर ने कल शाम को कोई इंजेक्शन लगाया। इस इंजेक्शन के लगाने के बाद ही विकास की हालत खराब हो गई। विकास को आनन-फानन में डाक्टर के निर्देश पर स्टाफ आईसीयू में ले गए लेकिन वहां भी विकास की हालत में कोई सुधार नहीं आया। तब भी डाक्टर यही कहते रहे कि सब नार्मल है उसकी बीमारी की गंभीरता के बारे में डाक्टर ने कुछ भी नहीं कहा। डाक्टर अचानक आईसीयू से बाहर आए और परिजनों से कहा कि इसे घर ले जाएं इसमें कुछ नहीं बचा है (डाक्टर का इशारा उसकी मौत होने से था)। परिजन आरोप लगा रहे हैं कि विकास को गलत इंजेक्शन लगाया गया था जिससे उसकी मौत हो गई। इस मौत के लिए अस्पताल पूरी तरह से जिम्मेदार है।

मुंबई में इंजीनियर था विकास

गीता ने बताया उनकी बहन बेटा विकास महाराष्ट्र (मुंबई) में इंजीनियर था। विकास ही परिवार का खर्च चलाता था। विकास से परिवार को बहुत आस थी। उसके असमय मौत के बाद परिवार की सारी उम्मीदें टूट गईं हैं।

मुख्यमंत्री से लगाई गुहार

विकास की मौत के बाद परिजनों ने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से भी न्याय की गुहार लगाई है।

फोर्टिस हॉस्पिटल में फोन नहीं उठा

उधर विकास के परिजनों के आरोप के बाबत फोर्टिस हॉस्पिटल का पक्ष जानने के लिए कई बार फोन किया गया लेकिन किसी ने भी फोन नहीं उठाया।

Prahlad Verma

उत्तर प्रदेश के मऊनाथ भंजन के कोपागंज कस्बे में जन्म। स्नातक और स्नातकोत्तर की शिक्षा फैजाबाद (अब अयोध्या) से हासिल करने के बाद वर्ष 1982 से स्तंभकार के तौर पत्रकारिता की शुरुआत। पत्रकारीय यात्रा हिन्दी दैनिक जनमोर्चा से शुरू होकर, नये लोग, सान्ध्य दैनिक प्रतिदिन, स्वतंत्र चेतना, कुबेर टाइम्स, अमर उजाला और विभिन्न क्षेत्रीय और राष्ट्रीय अखबारों से होते हुए दैनिक जागरण पर जाकर रुकी। दैनिक जागरण से ही 15 जनवरी 2021 को सेवानिवृत्त। इसके बाद क्षेत्रीय से लेकर राष्ट्रीय स्तर के विभिन्न समाचार पत्रों में निर्वाध रूप से लेखन जारी। अब फेडरल भारत डिजीटल मीडिया में संपादक के रूप में द्वितीय दौर की पत्रकारिता का दौर जारी।

Tags

Related Articles

Back to top button
Close