उत्तर प्रदेशगौतम बुद्ध नगरग्रेटर नोएडानोएडानोएडा वेस्ट

नई पहलः स्वदेशी मैपल ऐप के बारे में दी गई जानकारी

कहां आयोजित की गई थी कार्यशाला, इस एप से पुलिस कर्मियों और आम लोगों को क्या होगा लाभ

नोएडा। गौतमबुद्धनगर पुलिस कमिश्नरेट ने एक नई पहल की है। इसके तहत सेक्टर 108 स्थित पुलिस आयुक्त कार्यालय के प्रेक्षागृह (ऑडिटोरियम) में पुलिस उपायुक्त यातायात के नेतृत्व में स्वदेशी मैपल ऐप टीम ने इस ऐप के बारे में जानकारी देने और उसके संचालन के लिए प्रशिक्षण कार्यशाला का आयोजन किया। कार्यशाला में मैपल ऐप से आम लोगों और पुलिस कर्मियों को होने वाले लाभ के बारे में भी विस्तार से बताया गया।

 

 

मैप माय इंडिया की टीम ने दिया प्रशिक्षण

गौतमबुद्ध नगर के पुलिस कमिश्नर आलोक सिंह के निर्देशन में गौतमबुद्धनगर पुलिस ने डीसीपी ट्रैफिक गणेश प्रसाद के नेतृत्व में स्वदेशी मैपल एप के बारे में मैप माय इंडिया की टीम ने पुलिस कर्मियों को प्रशिक्षण दिया।  प्रशिक्षण में टीम लीडर रोहन वर्मा के साथ ही परिणिता, जितेंद्र और इनके अन्य साथियों ने पुलिस कर्मियों को मैपल ऐप के उपयोग और इसके लाभ के बारे में विस्तृत रूप से जानकारी दी।

प्रशिक्षण कार्यक्रम का क्या था उद्देश्य

प्रशिक्षण कार्यक्रम का उदे्श्य टेक्नोलॉजी के युग में आप किसी शहर के लिए यात्रा करते हैं तो आप गूगल मैप का प्रयोग करते हैं। मैप माय इंडिया जिसमें यात्रा के दौरान ट्रैफिक कंजेशन, एक्सीडेंट, रोड का प्रकार जैसे ब्रेकर, गड्ढे और यात्रा के दौरान रोड पर पड़ने वाले सभी टोल का विवरण पहले से ही उपलब्ध रहता है। टोल पर लगने वाला चार्ज भी पता चल जाता है। गाड़ी की स्पीड भी आप अपने नए नेवीगेशन में स्वयं निर्धारण कर सकते हैं। इससे आगे आने वाले कैमरा पर होने वाले चालान से बचा जा सकता है। प्रशिक्षण के दौरान अनुरोध किया गया कि नागरिकों और यात्रियों को बेहतर वॉयस नेविगेशन, ट्रैफिक और सुरक्षा के लिए फ्री और स्वदेशी मैपल ऐप का इस्तेमाल करना चाहिए।

मैपल मैप एप डाउनलोड करने की सलाह

यूपी पुलिस ने आम लोगों को सलाह दी है कि वे अधिक सटीक और सुरक्षित नेविगेशन के लिए मुफ्त, स्वदेशी मैपल मैप्स और नेविगेशन ऐप को डाउनलोड कर उसे उपयोग करें और मैप पर यातायात और सुरक्षा रिपोर्ट करें, जिस पर गौतमबुद्धनगर पुलिस कार्रवाई करेगी और यातायात के प्रवाह में सुधार करेगी। इसी के साथ ही उपयोगकर्ताओं को वर्तमान सड़क गति सीमा, दुर्घटना संभावित क्षेत्र, तेज मोड़, स्पीड ब्रेकर, गड्ढे आदि के प्रति सचेत कर दुर्घटनाओं को कम करेगी।

हेलमेट मैन भी कार्यक्रम में शामिल

इस कार्यक्रम में हेलमेट मैन के नाम से अपनी पहचान बनाने वाले राघवेंद्र कुमार भी कार्यक्रम में शामिल होकर लोगों को स्मार्ट रोड यूजर बनने के लिए प्रेरित किया।

क्या है मैपल्प मैप एप

मैपल्स एक स्वतंत्र, स्वदेशी एप है, जो यूपी पुलिस की प्रणालियों और प्रक्रियाओं के साथ एकीकृत है। यह पुलिस के साथ मिलकर उन्हें रीयल-टाइम ट्रैफ़िक और सुरक्षा अलर्ट देगा। उपयोगकर्ता फीडबैक भी पोस्ट कर सकते हैं और मैप्स पर यातायात, सुरक्षा और अन्य सामुदायिक मुद्दों को सचेत कर सकते हैं। मैपमायइंडिया मैपल्स एक मुफ़्त स्वदेशी ऐप है, जो अत्यधिक विस्तृत और सटीक डिजिटल मैप्स और रीयल-टाइम नेविगेशन जानकारी के साथ एकीकृत है। ऐप सार्वजनिक उपयोग के लिए सभी ट्रैफिक एडवाइजरी, नोटिफिकेशन, सुरक्षा अलर्ट को सम्मिलित करेगा, जनता को किसी भी ट्रैफिक एवं सुरक्षा संबंधी मुद्दों पर प्रतिक्रिया साझा करने में मदद करेगा।

मैपल्स ऐप उपयोग के क्या हैं लाभ

  1. मैपल्स ऐप के साथ दैनिक यातायात सलाह जैसे जुलूस, विरोध, रैलियां, वीआईपी मूवमेंट, सड़क बंद, डायवर्जन का एकीकरण। सड़क सुरक्षा जानकारी जैसे ब्लैक स्पॉट, खतरनाक मोड़, अद्यतन गति सीमा, दुर्घटना संभावित क्षेत्र आदि का एकीकरण।
  2. 2. मैपमायइंडिया मैपल्स के ट्रैफिक इवेंट मैनेजमेंट प्लेटफॉर्म के माध्यम से इन आयोजनों की पोस्टिंग।
  3. 3. मैप्स पर सरकारी सेवाओं के आसपास का स्थान देखे जा सकते हैं।
  4. आगमन के अनुमानित समय और दो चयनित स्थानों के बीच की दूरी के साथ मार्ग विकल्प देखे जा सकते हैं।
  5. पीओआई नेविगेशन की मदद से उपयोगकर्ता वांछित स्थान पर आसानी से पहुंच सकते हैं।
  6. मैपल्स ऐप के माध्यम से यातायात से संबंधित मुद्दों जैसे गति, पार्किंग क्षेत्र, जलभराव, सड़क की स्थिति और खतरे, ग्रिड लॉक, ट्रैफिक लाइट की विफलता, दुर्घटना आदि की रिपोर्ट कर सकते हैं।
  7. वास्तविक समय में ट्रैफिक पुलिस को अलर्ट के रूप में भीड़भाड़, दुर्घटनाओं, दंगों जैसी घटनाओं पर गतिशील जानकारी दी जा सकेगी। इनके अलावा आपातकालीन सेवाओं के लिए घटना स्थल, गंतव्य तक पहुंचने के लिए घटना, स्थान ट्रैकिंग और सबसे तेज़ मार्ग विकल्प देख सकते हैं।
  8. पूरे उत्तर प्रदेश में यातायात की स्थिति के विज़ुअलाइज़ेशन के लिए डैशबोर्ड उपलब्ध है।
  9. सड़कों पर लागू गति सीमाएं ऐप पे देख सकते हैं।
  10. 10. उत्तर प्रदेश के विभिन्न शहरों के लिए निर्दिष्ट पार्किंग क्षेत्र देख सकते हैं।
  11. मैपल्स ऐप के साथ एम्बुलेंस की लाइव लोकेशन शेयर की जा सकती है।

Prahlad Verma

उत्तर प्रदेश के मऊनाथ भंजन के कोपागंज कस्बे में जन्म। स्नातक और स्नातकोत्तर की शिक्षा फैजाबाद (अब अयोध्या) से हासिल करने के बाद वर्ष 1982 से स्तंभकार के तौर पत्रकारिता की शुरुआत। पत्रकारीय यात्रा हिन्दी दैनिक जनमोर्चा से शुरू होकर, नये लोग, सान्ध्य दैनिक प्रतिदिन, स्वतंत्र चेतना, कुबेर टाइम्स, अमर उजाला और विभिन्न क्षेत्रीय और राष्ट्रीय अखबारों से होते हुए दैनिक जागरण पर जाकर रुकी। दैनिक जागरण से ही 15 जनवरी 2021 को सेवानिवृत्त। इसके बाद क्षेत्रीय से लेकर राष्ट्रीय स्तर के विभिन्न समाचार पत्रों में निर्वाध रूप से लेखन जारी। अब फेडरल भारत डिजीटल मीडिया में संपादक के रूप में द्वितीय दौर की पत्रकारिता का दौर जारी।

Tags

Prahlad Verma

उत्तर प्रदेश के मऊनाथ भंजन के कोपागंज कस्बे में जन्म। स्नातक और स्नातकोत्तर की शिक्षा फैजाबाद (अब अयोध्या) से हासिल करने के बाद वर्ष 1982 से स्तंभकार के तौर पत्रकारिता की शुरुआत। पत्रकारीय यात्रा हिन्दी दैनिक जनमोर्चा से शुरू होकर, नये लोग, सान्ध्य दैनिक प्रतिदिन, स्वतंत्र चेतना, कुबेर टाइम्स, अमर उजाला और विभिन्न क्षेत्रीय और राष्ट्रीय अखबारों से होते हुए दैनिक जागरण पर जाकर रुकी। दैनिक जागरण से ही 15 जनवरी 2021 को सेवानिवृत्त। इसके बाद क्षेत्रीय से लेकर राष्ट्रीय स्तर के विभिन्न समाचार पत्रों में निर्वाध रूप से लेखन जारी। अब फेडरल भारत डिजीटल मीडिया में संपादक के रूप में द्वितीय दौर की पत्रकारिता का दौर जारी।

Related Articles

Back to top button
Close