×
उत्तर प्रदेशगौतम बुद्ध नगरग्रेटर नोएडानोएडानोएडा वेस्टहेल्थ

नोएडा के मरीजों को बड़ी सौगात: यथार्थ हॉस्पिटल में शुरू हुए 3 नए स्टेट-ऑफ-द-आर्ट मॉड्यूलर ओटी, जटिल सर्जरी होंगी और सुरक्षित

नोएडा –  स्वास्थ्य सेवाओं को और अधिक आधुनिक एवं सुरक्षित बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए यथार्थ ग्रुप ऑफ हॉस्पिटल्स ने सेक्टर-110 स्थित अपने अस्पताल में तीन अतिरिक्त अत्याधुनिक मॉड्यूलर ऑपरेशन थिएटर (ओटी) का शुभारंभ किया है। इन नई सुविधाओं का उद्घाटन ग्रुप के चेयरमैन डॉ. अजय त्यागी ने वरिष्ठ चिकित्सकों और स्वास्थ्य विशेषज्ञों की उपस्थिति में किया।

अस्पताल प्रबंधन के अनुसार, नए मॉड्यूलर ऑपरेशन थिएटर उन्नत CSSD (सेंट्रल स्टेराइल सर्विसेज डिपार्टमेंट) इंटीग्रेशन, आधुनिक स्टरलाइजेशन तकनीक और उच्च स्तरीय संक्रमण नियंत्रण प्रणाली से लैस हैं। इन सुविधाओं से किडनी ट्रांसप्लांट, एडवांस कार्डियो थोरासिक एंड वैस्कुलर सर्जरी (CTVS) सहित अन्य जटिल एवं हाई-एंड सर्जिकल प्रक्रियाओं को अधिक सुरक्षित और सटीक तरीके से किया जा सकेगा।

यथार्थ हॉस्पिटल को हाल ही में CAHO CSSD Excellence Award में प्रथम स्थान प्राप्त हुआ है। यह सम्मान अस्पताल के उत्कृष्ट स्टरलाइजेशन मानकों और सेंट्रल स्टेराइल सर्विसेज मैनेजमेंट में अपनाई जा रही श्रेष्ठ प्रक्रियाओं को मान्यता देता है।

इस अवसर पर यथार्थ ग्रुप के मैनेजिंग डायरेक्टर डॉ. कपिल त्यागी ने कहा कि ऑपरेशन थिएटर किसी भी अस्पताल की सर्जिकल सेवाओं का सबसे महत्वपूर्ण केंद्र होते हैं। मॉड्यूलर ओटी आधुनिक तकनीक, बेहतर संक्रमण नियंत्रण, उच्च सटीकता और जटिल सर्जरी को उत्कृष्ट परिणामों के साथ संपन्न करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।

उन्होंने कहा कि तीन नए अत्याधुनिक मॉड्यूलर ओटी और अवॉर्ड-विजेता CSSD इंफ्रास्ट्रक्चर के साथ अस्पताल विश्वस्तरीय सर्जिकल सेवाएं प्रदान करने की अपनी प्रतिबद्धता को और मजबूत कर रहा है। इससे मरीजों को सुरक्षित उपचार, बेहतर सर्जिकल परिणाम और तेज रिकवरी का लाभ मिलेगा। साथ ही किडनी ट्रांसप्लांट एवं एडवांस CTVS जैसी जटिल सर्जरी में अस्पताल की क्षमता भी बढ़ेगी।

अस्पताल प्रबंधन का कहना है कि इस विस्तार से नोएडा और दिल्ली-एनसीआर के मरीजों को उनके नजदीक ही उच्च स्तरीय एवं अत्याधुनिक सर्जिकल सुविधाएं उपलब्ध हो सकेंगी, जिससे उन्हें बेहतर स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ मिलेगा।

Vishnu Pratap

मेरा नाम विष्णु प्रताप है। मेरा जन्म 18 मई 2004 को उत्तर प्रदेश के एटा जिले में हुआ। पत्रकारिता मेरे लिए सिर्फ एक करियर नहीं, बल्कि एक जुनून है। वर्तमान में मैं Federal Bharat News में रिपोर्टर के रूप में कार्यरत हूं। मुझे अंतरराष्ट्रीय संबंध, इतिहास, राजनीति, युद्ध से जुड़ी खबरें, बिज़नेस और NGO से संबंधित विषयों में गहरी रुचि है। खाली समय में मुझे पढ़ना और अपने दोस्तों के साथ समय बिताना अच्छा लगता है।

Vishnu Pratap

मेरा नाम विष्णु प्रताप है। मेरा जन्म 18 मई 2004 को उत्तर प्रदेश के एटा जिले में हुआ। पत्रकारिता मेरे लिए सिर्फ एक करियर नहीं, बल्कि एक जुनून है। वर्तमान में मैं Federal Bharat News में रिपोर्टर के रूप में कार्यरत हूं। मुझे अंतरराष्ट्रीय संबंध, इतिहास, राजनीति, युद्ध से जुड़ी खबरें, बिज़नेस और NGO से संबंधित विषयों में गहरी रुचि है। खाली समय में मुझे पढ़ना और अपने दोस्तों के साथ समय बिताना अच्छा लगता है।

Related Articles

Back to top button
Close